लाइव टीवी

Mumbai Crime: बेरहम बाप! अपने बच्चों को आइसक्रीम में मिलाकर खिलाया चूहे मारने का जहर, मौत होने पर हुआ फरार

Updated Sep 01, 2022 | 13:19 IST

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने बताया है कि पारिवारिक विवाद के बाद एक शख्स ने अपने तीन बच्चों को चूहे मारने का जहर दे दिया, जिससे 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसकी पत्नी के बीच काफी वक्त से विवाद चल रहा था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पिता ने की 5 साल के मासूम की हत्या
मुख्य बातें
  • एक शख्स ने अपने तीन बच्चों को चूहे का जहर दे दिया
  • 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है
  • आरोपी और उसकी पत्नी के बीच काफी वक्त से चल रहा था विवाद

Mumbai Crime News: बहुत से घरों में पारिवारिक विवाद लोगों को न केवल मुश्किलों में डाल देता है बल्कि किसी अपने को खो देता है। अक्सर पारिवारिक विवाद को लेकर ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं जिसमें किसी न किसी की जान तक चली जाती है। अब एक बार फिर से मुंबई में ऐसी घटना सामने आई है। जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है। जहां एक बाप की हैवानियत सामने आई है, जिसने अपनी ही औलाद की हत्या कर दी है।

घटना मुंबई के मानखुर्द थाना क्षेत्र की है। मुंबई पुलिस ने बताया है कि पारिवारिक विवाद के बाद एक शख्स ने अपने तीन बच्चों को चूहे मारने का जहर दे दिया, जिससे 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसकी पत्नी के बीच काफी वक्त से विवाद चल रहा था।

आरोपी पिता मौके से फरार

मुंबई पुलिस द्वारा दिए गए एक आधिकारिक बयान के अनुसार आरोपी शख्स ने अपने तीन बच्चों को चूहे मारने वाला जहर खिलाया था। तीन बच्चों में से दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि एक की मौत हो गई है। इलाज करवा रहे बच्चों का नाम अलीना और अरमान है। अलीना की उम्र 7 साल है और अरमान सिर्फ दो साल का है। वहीं 5 साल के अलीशान मोहम्मद अली अंसार की जहर से मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया है।

तीनों बच्चों को आइसक्रीम में चूहा जहर डालकर दिया

पुलिस ने अपने बयान में कहा गया है कि आरोपी शख्स ने पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद अपने तीनों बच्चों को आइसक्रीम में चूहे मारने का जहर डालकर दिया था। पुलिस ने बच्चों की मां नाजिया की शिकायत के बाद आरोपी शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने कहा है कि आरोपी पिता घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। उसकी तलाश जारी है और अन्य पहलू से भी जांच की जा रही है। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।