लाइव टीवी

Mumbai Crime News: सो रही पत्नी का गला घोंटने के आरोप में नासिक का व्यक्ति गिरफ्तार, जानें क्या थी वजह

Updated Aug 18, 2022 | 15:02 IST

Mumbai Crime News: मुंबई में एक ऐसा ही नया मामले सामने आया हैं, जहां एक पति ने सभी रिश्तों की हत्या कर दी है। एक पति ने अपनी पत्नी का दम घोंटकर हत्या करने की कोशिश की है। इंदिरानगर पुलिस ने सोमवार को अपने घर पर पत्नी का कथित तौर पर गला घोंटने के आरोप में 34 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पति ने की सो रही पत्नी का गला घोंटने की कोशिश, गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • एक पति ने अपनी पत्नी का दम घोंटकर हत्या करने की कोशिश की
  • आरोपी पति और पीड़ित पत्नी के तीन बच्चे हैं
  • आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर था शक

Mumbai Crime News: कुछ घटना और अपराध ऐसे होते हैं, जिसमें कई रिश्ते ताड़-ताड़ हो जाते हैं। उनमें से एक पति और पत्नी का भी रिश्ता होता है। लोगों की जिंदगी में यह रिश्ते बेहद खास और नाजुक होता है। जिसमें थोड़ी सी भी तकरार सब कुछ खत्म कर देती है। मुंबई में एक ऐसा ही नया मामले सामने आया हैं, जहां एक पति ने सभी रिश्तों की हत्या कर दी है। एक पति ने अपनी पत्नी की दम घोंटकर हत्या करने की कोशिश की है। 

मामला मुंबई के नासिक के इंदिरानगर इलाके का है। इंदिरानगर पुलिस ने सोमवार को अपने घर पर पत्नी का कथित तौर पर गला घोंटने के आरोप में 34 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इंदिरानगर के रहने वाले रिजवान पठान के रूप में हुई है।

एक रिक्शा चालक है आरोपी

इन दोनों के तीन बच्चे हैं। मामले की जानकारी देते हुए पीआई (अपराध) डी एस वंजाले ने कहा है कि, आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी रिजवान पठान को 19 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि, आरोपी एक रिक्शा चालक है। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

पीड़िता के भाई ने पुलिस को किया सूचित

बीते सोमवार तड़के 2 बजे पीड़ित पत्नी अपने घर में सो रही थी। ऐसे में मौका देखकर आरोपी रिजवान पठान ने फोन के चार्जर के तार से उसका गला घोंटना शुरू कर दिया था। यह देख दोनों के तीनों बच्चे रोने लगे। बच्चों ने तुरंत पास में रहने वाले पीड़िता के भाई को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता के भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।  पुलिस ने तुरंत रिजवान को हिरासत में ले लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।