लाइव टीवी

पैन कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर लोगों को लूटने वालों का पुलिस ने किया पर्दाफाश, गुजरात से किए 4 गिरफ्तार

Updated Aug 07, 2022 | 15:42 IST

Mumbai Crime News: लोगों को ठगने वालों को मुंबई पुलिस ने धर दबोचा है। मुंबई पुलिस ने गुजरात से चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर लोगों की पैन कार्ड डिटेल मांगने के बहाने ठगने का आरोप है। यह चारों आरोपी काफी लोगों को ठग चुके थे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मुंबई में पैन कार्ड से दंपत्ति को ठगने वाले गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • मुंबई पुलिस ने गुजरात से चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है
  • चारों आरोपी काफी लोगों को ठग चुके थे
  • मुंबई में रहने वाले एक दंपत्ति के साथ ठगी की घटना हुई

Mumbai Crime News: मुंबई में हर दिन मासूम लोग ठगी और धोखाधड़ी का शिकार होते रहते हैं। हालांकि पुलिस लोगों को अपने स्तर पर शातिर बदमाशों और चोरों से बचने के लिए जागरूक करती रहती हैं। सतर्क रहने के बावजूद बहुत बार लोग ठगों और चोरों के सिखाए में आ जाते हैं और अपना नुकसान कर लेते हैं। ऐसे ही लोगों को ठगने वालों को मुंबई पुलिस ने धर दबोचा है। मुंबई पुलिस ने गुजरात से चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है।

इन सभी पर लोगों की पैन कार्ड डिटेल मांगने के बहाने ठगने का आरोप है। यह चारों आरोपी काफी लोगों को ठग चुके थे। उन्हें पुलिस ने तब गिरफ्तार किया जब मुंबई में रहने वाले एक दंपत्ति के साथ ठगी की घटना हुई। मामला मुंबई के अंबोली का है। 

शातिर मांगते थे पैन कार्ड की डिटेल

अंबोली पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि, मुंबई पुलिस ने पड़ोसी राज्य गुजरात के सूरत से चार लोगों को पैन कार्ड अपडेट के लिए लोगों की डिटेल मांग कर उन्हें ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि, रोहित घोस्ते नाम के एक शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद इन चारों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता रोहित घोस्ते अनुसार, मार्च में उसके मोबाइल फोन पर पैन कार्ड अपडेट के बारे में एक कॉल आया था और जरूरी डिटेल अपलोड करने के लिए एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया था।

लिंक पर क्लिक करते ही उड़ गए लाखों रुपये

पुलिस ने कहा, 'घोस्ते की पत्नी द्वारा लिंक पर क्लिक करने के तुरंत बाद, उसके बैंक खाते से 1.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस से संपर्क करने के बाद सबसे पहले आशीष बोदरा और जेमिश विरानी की सूरत स्थित मोबाइल फोन की दुकान पर जांच शुरू हुई। दोनों हमें अपने सहयोगियों विपुल बोगरा और प्रदीप रंगानी के पास ले गए। हमने 153 क्रेडिट कार्ड, कई मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए, जिनका इस्तेमाल इस रैकेट को चलाने में किया जा रहा था।' पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया हैं और उन्हें नौ अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।