लाइव टीवी

Mumbai Crime News: अपनी सास को चाकू घोंपने के बाद दामाद ने खुद को जलाकर की आत्महत्या, इसलिए उठाया खौफनाक कदम

Updated Aug 25, 2022 | 13:11 IST

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र के लातूर जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी सास की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के बाद खुद को आग लगा ली । पुलिस ने बुधवार को इस मामले की जानकारी दी है। घटना लातूर के वीर-हनमंतवाड़ी गांव में हुई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मुंबई में सास को मारने के बाद दामाद ने किया आत्मदाह
मुख्य बातें
  • व्यक्ति ने अपनी सास की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी
  • हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद को आग लगा ली
  • घटना लातूर के वीर-हनमंतवाड़ी गांव में हुई है

Mumbai Crime News: कई बार रिश्तों में थोड़ी सी गलतफहमी जानलेवा साबित होती है। कई बार रिश्तों का अंत काफी खतरनाक होता है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र में सामने आया है, जहां एक दामाद और सास का रिश्ता तार-तार होता दिखाई दिया है। महाराष्ट्र के लातूर जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी सास की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के बाद खुद को आग लगा ली और उसकी मौत हो गई है। 

पुलिस ने बुधवार को इस मामले की जानकारी दी है। घटना लातूर के वीर-हनमंतवाड़ी गांव में हुई है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात लातूर शहर के पास वीर-हनमंतवाड़ी गांव में हुई इस घटना में उनका सात वर्षीय बेटा भी घायल हो गया था।

पति के बीच काफी मनमुटाव रहता था

इस मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीशैल्या कोल्हे ने कहा कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। आरोपी रजनीकांत सूर्यकांत वेदपाठक (35) की शादी वीर हनमंतवाड़ी निवासी चंद्रसेना संजय कुमार वेदपाठक (50) की बेटी से हुई थी। दंपति के बीच काफी मनमुटाव रहता था, जिसके कारण दोनों का झगड़ा होता था, जिसके चलते रजनीकांत की पत्नी पिछले कुछ वर्षों से अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। इसके बादरजनीकांत अक्सर अपनी पत्नी के माता-पिता से उसे घर वापस भेजने की मांग करता रहता था।

आरोपी ने खुद को आग लगा ली

मंगलवार की शाम करीब सात बजे रजनीकांत अपने ससुराल गया। इसके बाद वहां किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद उसने अपने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। ऐसे में रजनीकांत की सास ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, तो कथित तौर पर चाकू सास के पेट में लगा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद घटना के बाद आरोपी ने खुद को आग लगा ली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।