लाइव टीवी

मुंबई में नौकर बना ब्लैकमेलर, अपने ही मालिक और मालकिन की चुरा ली 'डर्टी पिक्चर', जाने कैसे रचा इस शातिर में पूरा जाल

Updated Jul 28, 2022 | 13:49 IST

Mumbai Crime News: आरोपी नौकर ने छह साल पहले दंपत्ति के यहां पर चोरी की थी। इस दौरान उसको दंपत्ति के निजी पलों की तस्वीरें हाथ लग गईं। दंपत्ति खार पश्चिम में रहता है और उसके दो बच्चे हैं। परिवार का खुद का एक अस्पताल है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मालिक दंपत्ति की निजी फोटोज चोरी कर ब्लैकमेल करने लगा नौकर
मुख्य बातें
  • एक दंपत्ति ने पुलिस में अपने पूर्व नौकर के खिलाफ शिकायत करवाई है दर्ज
  • आरोपी नौकर ने छह साल पहले दंपत्ति के यहां पर की थी चोरी
  • 2016 में अजीज ने कथित तौर पर उनके घर से कीमती सामान चुराए

Mumbai Crime News: मुंबई के खार में रहने वाले एक दंपत्ति ने पुलिस में अपने पूर्व नौकर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि, नौकर ने दंपत्ति के निजी पलों की तस्वीरों से उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नौकर ने छह साल पहले दंपत्ति के यहां पर चोरी की थी। इस दौरान उसको दंपत्ति के निजी पलों की तस्वीरें हाथ लग गईं। 

इन तस्वीरों का इस्तेमाल कर नौकर दंपत्ति को ब्लैकमेल करने लगा। जिससे परेशान होकर दंपत्ति में से महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। खार पुलिस ने नौकर के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज कर उसका पता लगाने की कोशिश की है।

आरोपी दंपत्ति के घर 6 साल पहले करता था काम

दंपत्ति खार पश्चिम में रहता है और उसके दो बच्चे हैं। परिवार का खुद का एक अस्पताल है। खार पुलिस के अनुसार, 39 साल की शिकायतकर्ता महिला ने बताया है कि, साल 2012 और 2016 के बीच जियाबुद्दीन अब्दुल अजीज नाम का एक नौकर उनके घर पर काम करता था। एक बार कुछ मुद्दों पर उनका नौकर के साथ विवाद हो गया। इसलिए, बदला लेने और दंपत्ति को सबक सिखाने के लिए साल 2016 में अजीज ने कथित तौर पर उनके घर से कीमती सामान चुराए और भाग गया। इसके बाद दंपत्ति ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

निजी तस्वीरें भेज दंपत्ति को डराने लगा नौकर

पुलिस ने आगे बताया है कि, इसके बाद बीते रविवार को शिकायतकर्ता महिला के पास एक अज्ञात मोबाइल नंबर से मैसेज आया। जिसमें महिला की अपने पति के साथ कुछ निजी तस्वीरें थीं। अपनी आंखों पर विश्वास न होने पर महिला ने वह तिजोरी खोली जिसमें पहले से रखी निजी तस्वीरें नहीं थीं। उसने अपने पति को इसके बारे में बताया और फिर तस्वीर भेजने वाले को फोन किया। फोन करने वाले ने खुद को अजीज बताया और शिकायतकर्ता की किसी और को निजी तस्वीरें शेयर न करने से बचाने के लिए पैसे की मांग की। चूंकि शिकायतकर्ता को पता था कि अजीज उनके रिश्तेदारों और संपर्कों को जानता है, इसलिए उसने उनसे तस्वीरें किसी के साथ शेयर न करने को कहा। अजीज ने इसके लिए मोटी रकम की मांग की और फोन काट दिया। शिकायतकर्ता दंपत्ति परेशान हो गए और उसी दिन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।