लाइव टीवी

Mumbai Crime News: विरार में 12 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Updated Aug 19, 2022 | 15:20 IST

Mumbai Crime News: मुंबई के पालघर जिले में एक 12 साल की मसूम बच्ची के साथ कुछ दरिंदों ने हैवानियत दिखाई है। बच्ची के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया है। घटना पालघर के विरार की है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
विरार में नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • पालघर जिले मेंं एक 12 साल की मसूम बच्ची के साथ दरिंदगी
  • बच्ची के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया
  • मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया

Mumbai Crime News: सख्त कानून होने के बावजूद कुछ दरिंदें अपनी गंदी सोच को अंजाम देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। नाबालिग बच्चों के साथ अक्सर दरिंदगी और हैवानियत की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे अपराधियों पर काबू करने के लिए पुलिस के साथ कानून व्यवस्था भी अपनी ओर से सख्त कदम उठाती रहती है, लेकिन कुछ अपराधियों पर इसका जरा भी असर नहीं दिखता है। इसका ताजा उदाहरण मुंबई में हुई एक घटना है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। 

मुंबई के पालघर जिले एक 12 साल की मसूम बच्ची के साथ कुछ दरिंदों ने हैवानियत दिखाई है। बच्ची के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया है। घटना पालघर के विरार की है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

एक महिला की भी की गई गिरफ्तारी

गिरफ्तार हुए लोगों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने बताया है कि पीड़ित नाबालिग पहले से आरोपी महिला को जानती थी, जिसके चलते उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले की जानकारी देते हुए विरार थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश वरडे ने बताया कि मंगलवार सुबह लड़की के साथ कथित दौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। 

नाबालिग को महिला एक सुनसान जगह पर ले गई

सुरेश वरडे के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। इन सभी आरोपियों की उम्र 20 से 22 के बीच है। पुलिस ने बताया है कि पीड़ित नाबालिग को आरोपी महिला एक सुनसान जगह पर ले गई, जहां उसके तीन दोस्त पहले से मौजूद थे। दो पुरुषों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया जबकि तीसरे ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। अपने साथ हुई इस घटना के बारे में नाबालिग ने खुद पुलिस को बताया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया, वहीं अभी एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।