लाइव टीवी

Mumbai Crime News: प्यार में शख्स ने ये क्या किया! पत्रकार ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, मामला जान रह जाएंगे दंग

Updated Aug 19, 2022 | 15:21 IST

Mumbai Crime News: औरंगाबाद में पुलिस ने एक 35 वर्षीय पत्रकार को कथित तौर पर एक विवाहित महिला की हत्या करने और उसके शरीर टुकड़े-टुकड़े कर सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
गर्लफ्रेंड की हत्या करने के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • बॉयफ्रेंड ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या की
  • सबूत मिटाने के लिए शरीर टुकड़े-टुकड़े किए
  • मृतक महिला का तीन साल का बच्चा भी

Mumbai Crime News: कुछ लोगों की जिंदगी में प्यार जितना खूबसूरत होता है, कभी-कभी वह काफी खतरनाक और दर्दनाक बन जाता है। प्यार के रिश्ते में कई बार कुछ ऐसा हो जाता है कि उसका काफी दर्दनाक अंत हो जाता है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के औरंगाबाद में देखने को मिला है, जहां एक बॉयफ्रेंड ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या कर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।

औरंगाबाद में पुलिस ने एक 35 वर्षीय पत्रकार को कथित तौर पर एक विवाहित महिला की हत्या करने और सबूत मिटाने के लिए उसके शरीर टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मृतक महिला 24 साल की थी और उसका एक तीन साल का बच्चा भी था, जो औरंगाबाद जिले के शिउर की रहने वाली थी।

मृतक महिला परिवार को छोड़ किराए के मकान में रहती थी

आरोपी की पहचान सौरभ लाखे (35) के तौर पर हुई है। सौरभ लाखे एक फ्रीलांस रिपोर्टर के रूप में काम करता था। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि मृतक महिला का कथित तौर पर सौरभ लाखे के साथ संबंध था। पुलिस ने बताया है कि बीते कुछ वक्त से मृतक महिला अपने परिवार को छोड़कर यहां हुडको इलाके में किराए के मकान में रह रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात आरोपी सौरभ लाखे से हुई थी।

मृतक आरोपी से शादी करना चाहती थी

पुलिस के मुताबिक रिश्ते में आने के बाद मृतक महिला आरोपी लाखे से शादी करने को कहती रहती थी, जिससे वह परेशान हो जाता था। मृतक की शादी की मांग से तंग आकर सौरभ लाखे ने 15 अगस्त को कथित तौर पर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसने महिला के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। पुलिस के अनुसार घटना के अगले दिन सौरभ लाखे ने उसका सिर और हाथ शिउर के एक गोदाम में रख दिया। बुधवार को जब वह महिला के शव के बाकी हिस्सों को ले जा रहा था, तो घर के मालिक ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शायर के रास्ते में आरोपी लाखे को गिरफ्तार कर लिया।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।