लाइव टीवी

Mumbai Weather News: भीषण गर्मी में झुलस रही मुंबई, उत्‍तर भारत की तरह यहां भी तापमान पहुंचा 40 के पास

Updated May 02, 2022 | 12:33 IST

Mumbai Weather News: उत्‍तर भारत के तमाम राज्यों की तरह इस समय मुंबई भी भीषण गर्मी के चपेट में है। यहां पर तापमान 40 डिग्री के नजदीक पहुंच चुका है। बीते शनिवार को यहां पर न्‍यूनतम तापमान ने एक दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मुंबई में पारा पहुंच रहा 40 डिगी के पास
मुख्य बातें
  • मुंबई इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है
  • न्यूनतम तापमान पहुंचा 28.8 डिग्री सेल्सियस
  • आने वाले सप्‍ताह से मिलेगी गर्मी से राहत

Mumbai Weather News: उत्‍तर भारत के तमाम राज्यों की तरह इस समय मुंबई भी भीषण गर्मी से झुलस रहा है। यहां पर भी अब गर्मी के कई रिकॉर्ड बन और टूट रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार यहां पर बीते शनिवार पिछले एक दशक का अप्रैल माह का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान यहां पर न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। यह पिछले एक दशक में सबसे अधिक रहा। वहीं अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

यह गर्मी अब मुंबईकरों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी आर्थिक राजधानी का तापमान और बढ़ेगा और मई के पहले सप्‍ताह के अंत तक यह 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि इसके बाद लागों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। सोमवार को मुंबई में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इसलिए बढ़ रहा शहर का तापमान

मुंबई में बढ़ते तापमान का कारण बताते हुए मौसम विभाग ने जानकारी दी कि, इस समय मुंबई के उत्तर और उत्तर-पश्चिम और कोंकण क्षेत्र की तरफ से गर्म हवा चल रही है, जो मुंबई के तापमान में वृद्धि का सबसे बड़ा जिम्मेदार है। हालांकि जल्‍द ही लोगों को इससे राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई को इस सप्ताह के अंत में कुछ राहत मिलेगी।   

जानकारी मिली है कि शुक्रवार की शाम तक गर्मी की तीव्रता में कमी आएगी। तापमान में यह गिरावट उसके बाद भी जारी रहेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान हल्‍की बारिश की भी उम्‍मीद बन रही है। आईएमडी के द्वारा जारी सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, सप्ताह के अंत में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो 5 मई तक गिरकर लगभग 25 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। वहीं अधिकतम तापमान भी 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।