लाइव टीवी

Mumbai Crime:मुंबई की लेडी डॉक्टर को गंदे मैसेज करने वाला मनचला पकड़ा, साजिशकर्ता का चेहरा देख हैरान रह गए सब

Updated May 25, 2022 | 17:27 IST

Mumbai Crime: मुंबई में महिला डॉक्टर को गंदे मैसेज भेजने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बलिया उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी का अन्य साथी फरार है जिसका तलाश पुलिस कर रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
मुंबई की लेडी डॉक्टर को गंदे मैसेज करने वाला मनचला पकड़ा
मुख्य बातें
  • महिला डॉक्टर को गंदे मैसेज भेजते थे आरोपी
  • एक आरोपी यूपी के बलिया का निवासी है
  • एक आरोपी पहले करता था अस्पताल में काम

Mumbai Crime: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस ने एक 35 वर्षीय महिला डॉक्टर को अश्लील मैसेज भेजने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अभी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पिछले कई दिनों से आरोपी अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला डॉक्टर को परेशान कर रहा था जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। आरोपी की पहचान ने सबको चौंका दिया क्योंकि आरोपी महिला डॉक्टर के ही अस्पताल में पहले वार्ड बॉय था और अनजान नंबर से डॉक्टर को अश्लील मैसेज भेज रहा था। आरोपी के साथ जो दोस्त वारदात में शामिल था जिसकी पहचान जय कुमार सिंह के रूप में की गई है। 

 पुलिस को जांच के दौरान एक और खास तथ्य पता चला कि आरोपी प्रिंस पहले भी एक बार ऐसे ही मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके बावजूद आरोपी ने फिर से वही अपराध किया है। इस बार बलिया का रहने वाला जय कुमार सिंह भी उसका साथ दे रहा था। जिसे तो पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन अब प्रिंस की तलाश की जा रही है। आरोपी प्रिंस पहले आरोपी बांद्रा स्थित उसी भाभा अस्पताल का कर्मचारी रह चुका है जिसमें महिला डॉक्टर कार्यरत हैं। पिछले सप्ताह से आरोपी महिला डॉक्टर को परेशान कर रहा था। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी महिला डॉक्टर के मोबाइल पर गंदे मैसेज भेजता था। महिला डॉक्टर ने आरोपी को वार्निंग भी दी थी लेकिन वह लगातार अश्लील हरकतें मैसेजों पर कर रहा था। तंग आकर महिला ने पुलिस से इस बात की शिकायत की। महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। छानबीन करते हुए पुलिस ने बलिया निवासी जय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस अब उसके साथी प्रिंस की तलाश कर रही है। प्रिंस का ऐसा ही ये दूसरा मामला है, इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की जल्द से जल्द कोशिश कर रही है। प्रिंस को गिरफ्तार करने के बाद उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी, जिससे अगली बार वो ऐसा मामला न कर पाए।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।