लाइव टीवी

Mumbai Crime: दोस्त दोस्त ना रहा, मुंबई की महिला को 'यूके के दोस्त' से मिला बड़ा धोखा, ऐसे लगा दिया लाखों का चूना

Updated Aug 12, 2022 | 16:52 IST

Mumbai Crime News: मलाड की एक 27 वर्षीय महिला को साइबर धोखाधड़ी के एक गिरोह ने 5.07 लाख रुपये का चूना लगाया है। गिरोह के एक सदस्य ने महिला को खुद को यूनाइटेड किंगडम का बिजनेसमैन बताया और सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की। पुलिस ने बताया है कि महिला ने अपने दोस्त के निर्देशानुसार टैक्स शुल्क जमा किया। इसके बाद उसके अलग-अलग बैंक खातों में कुल 5.07 लाख रुपये ट्रांसफर हुए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मुंबई की महिला से ऑनलाइन दोस्त ने की लाखों की ठगी
मुख्य बातें
  • महिला को साइबर धोखाधड़ी के एक गिरोह ने 5.07 लाख रुपये का चूना लगाया
  • गिरोह के एक सदस्य ने महिला को खुद को यूनाइटेड किंगडम का बिजनेसमैन बताया
  • महिला से सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की

Mumbai Crime News: मलाड की एक 27 वर्षीय महिला को साइबर धोखाधड़ी के एक गिरोह ने 5.07 लाख रुपये का चूना लगाया है। गिरोह के एक सदस्य ने महिला को खुद का यूनाइटेड किंगडम का बिजनेसमैन बताया और सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की। पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने महिला को झांसा दिया कि उसके जन्मदिन पर उसे वह महंगे गिफ्ट, सोने के गहने और नकद विदेशी मुद्रा भेज रहा था लेकिन पार्सल को सुरक्षाकर्मियों ने दिल्ली हवाईअड्डे पर रोक लिया और बाद में महिला को अलग-अलग कई टैक्स शुल्क भुगतान करने को कहा ताकि उसका "गिफ्ट" सभी सुरक्षा जांच से मुक्त हो सके।

पुलिस ने बताया है कि महिला ने अपने दोस्त के निर्देशानुसार टैक्स शुल्क जमा किया। इसके बाद उसके अलग-अलग बैंक खातों में कुल 5.07 लाख रुपये ट्रांसफर हुए। महिला को बाद में पता चला कि सुरक्षाकर्मी उसके दोस्त के जानकार हैं और उसका पूरा गिरोह एक ठग है।

इंस्टाग्राम पर की महिला से दोस्ती

पुलिस ने कहा कि मलाड (पूर्व) निवासी महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि 28 अप्रैल को उसे इंस्टाग्राम पर एक शख्स की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। जिसने महिला को यूनाइटेड किंगडम के एक जेम्स बॉन्ड के रूप में अपनी पहचान बताई थी। महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली और दोनों ने मैसेंजर और व्हाट्सएप पर चैट करना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों जल्द ही बहुत अच्छे दोस्त बन गए। शख्स ने महिला को बताया कि वह यूनाइटेड किंगडम में एक बिजनेसमैन है। बाद में ठग ने पीड़ित महिला से उसके जन्मदिन के बारे में पूछा ताकि वह उसे कुछ गिफ्ट भेज सके। महिला ने बताया कि उसका जन्मदिन 30 मई को आता है। गिफ्ट लेने के लिए महिला ने ठग को अपना पूरा पता बता दिया।

इस तरह दिया घटना को अंजाम

कुछ दिनों के बाद ठग ने महिला तो बताया कि उसने उसके पते पर एक पार्सल भेजा है जिसमें कुछ सोने के गहने, महंगे कपड़े आदि हैं। 17 मई को, महिला को एक नेहा नाम की महिला का फोन आया, जिसने दिल्ली हवाई अड्डे पर भारतीय रिजर्व बैंक के डिवीजन के एक अधिकारी के रूप में परिचय दिया और पीड़िता को सूचित किया कि पार्सल को मंजूरी देने के लिए उसे 25,500 रुपये का टैक्स देना होगा। पीड़िता ने नेहा के कहने पर अपने बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। बाद में, नेहा ने पीड़िता को बताया कि पार्सल में अमेरिकी डॉलर थे और इसे पास करने के लिए उसे 26,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। इसके बाद अन्य अलग-अलग तरह के टैक्स भरने के नाम पर महिला के साथ 5.06 रुपये की धोखाधड़ी की। अब महिला ने कुरार पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।