लाइव टीवी

Mumbai Police: मुंबई की सोसाइटी की समस्या सुनने के लिए अब हर पुलिस स्टेशन में होगा एक नोडल अधिकारी

Mumbai Police
Updated May 17, 2022 | 23:06 IST

Mumbai Police: मुंबई में अब सोसाइटी से जुड़ी समस्‍याओं व शिकायतों के निपटारा के लिए सभी थानों में अलग से डेस्‍क बनाने के साथ एक नोडल अधिकारी भी नियुक्‍त किया जाएगा। जो इन समस्‍यों की सुनवाई करेगा। नोडल अधिकारी इंस्‍पेक्‍टर रैंक का होगा। यह घोषणा मुंबई पुलिस कमिश्‍नर संजय पांडे ने एक फेसबुक लाइव सत्र के दौरान की।

Loading ...
Mumbai PoliceMumbai Police
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सोसाइटी के लोगों को मुंबई पुलिस का तोहफा
मुख्य बातें
  • सोसाइटी की समस्‍याओं की सुनवाई के लिए थानों में नियुक्‍त होंगे नोडल ऑफिसर
  • इंस्‍पेक्‍टर रैंक के होंगे नोडल अधिकारी, सभी समस्‍याओं का करेंगे निपटारा
  • यह घोषणा मुंबई पुलिस कमिश्‍नर संजय पांडे ने एक फेसबुक लाइव सत्र में की

Mumbai Police: मुंबई में सोसाइटियों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सोसाइटी से जुड़ी समस्‍याओं के लिए मुंबई पुलिस ने नई पहल शुरू की है। जिसके तहत अब मुंबई के हर थाने में सोसाइटी से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए एक अलग डेस्‍क बनाया जाएगा। साथ ही सभी थानों में इन शिकायतों का समाधान करने के लिए एक नोडल अधिकारी भी नियुक्‍त किया जाएगा। यह घोषणा मुंबई पुलिस कमिश्‍नर ने खुद की है।

बता दें कि, मुंबई के अंदर हजारों सोसाइटियां हैं, जहां पर लाखों लोग रहते हैं। सोसाइटियों में आए दिन कोई न कोई समस्‍या लगी रहती है। जिसके समाधान के लिए लोगों को पुलिस थाने के चक्‍कर लगाने पड़ते हैं। पर कई बार पुलिस इन शिकायतों पर कोई खास काम नहीं करती है। लिहाजा अब इससे निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इंस्‍पेक्‍टर रैंक के अधिकारी होंगे नोडल ऑफिसर

मुंबई के थानों में सोसायटी की समस्याओं को सुनने के लिए अलग डेस्‍क बनाने और नोडल अधिकारी नियुक्‍त करने की घोषणा मुंबई पुलिस कमिश्‍नर संजय पांडे ने एक फेसबुक लाइव सत्र के दौरान की। उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताया कि, कैसे हाउसिंग सोसाइटियों की काफी शिकायतें हैं, जिन्हें पर्याप्त रूप से नियंत्रित नहीं किया जा रहा है। इसलिए मुंबई के सभी 90 पुलिस स्टेशनों में जनसंपर्क के प्रभारी पुलिस इंस्‍पेक्‍टर को उनके संबंधित पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाली हाउसिंग सोसाइटियों के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। अब सभी पुलिस स्टेशन में एक नोडल पुलिस अधिकारी होगा।

जल्द तैयार हो सकता है नागरिक मंच

इसके अलावा, पुलिस कमिश्नर ने यह भी कहा कि, जल्द ही वे एक नागरिक मंच तैयार कर सकते हैं जो कई निकायों के बीच प्रभावी संचार को सक्षम करेगा। इसमें मुंबई पुलिस, बृहन्मुंबई नगर निगम, नागरिक और अन्य सरकारी विभाग के लोग शामिल होंगे। इस दौरान मुंबई पुलिस कमिश्‍नर को क्षेत्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर नागरिकों के फॉर्म कैसे बनाए जाएंगे, इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।