लाइव टीवी

अरब सागर में ONGC के पवन हंस हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, हादसे में 4 लोगों की मौत

Updated Jun 28, 2022 | 17:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

ONGC Pawan Hans Helicopter: अरब सागर में पवन हंस हेलीकॉप्टर हादसे में ओएनजीसी के तीन कर्मचारियों सहित चार की मौत हो गई है। इस चॉपर में चालक दल के दो पायलट एवं सात यात्री सवार थे।

Loading ...
अरब सागर में ओएनजीसी का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

ONGC Pawan Hans Helicopter : ओएनजीसी के एक पवन हंस हेलिकॉप्टर को मुंबई के पास अरब सागर में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। इस चॉपर में चालक दल के दो पायलट एवं सात यात्री सवार थे। हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग घटना में चार लोगों की मौत हो गई है।इससे पहले भारतीय तटरक्षक ने अपने एक ट्वीट में कहा कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी नौ लोगों को बचा लिया गया है। यह हादसा मुंबई के पश्चिम में ऑयल रिग सागर किरन के पास हुआ। आपात लैंडिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।

रिपोर्टों के मुताबिक ओएनजीसी के हेलिकॉप्टर ने ऑयल रिग सागर किरन के पास मुंबई समुद्र से 60 नॉटिकल मील पश्चिम में आपात लैंडिंग की। जानकारी मिलने पर तटरक्षक का जहाज घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया। राहत एवं बचाव कार्य में शामिल होने के लिए मुंबई से एक और जहाज भेजा गया। तटरक्षक के एयरक्राफ्ट ने समुद्र में लाइफ जैकेट गिराए। तटरक्षक बल नौसेना एवं ओएनजीसी के साथ संपर्क में था।  

हादसे पर ONGC ने किया ट्वीट 
इससे पहले ओएनजीसी के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक नौ में से छह लोगों को बचाया गया है, और अन्य को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। हेलीकॉप्टर में ओएनजीसी के छह कर्मचारी सवार थे और एक व्यक्ति कंपनी के साथ काम करने वाले ठेकेदार से संबंधित था। हेलीकॉप्टर को आपातकालीन स्थिति में उतरने के लिए फ्लोटर्स का उपयोग करना पड़ा, जो ऐसे तांबे से जुड़े होते हैं, जो कर्मचारियों और सामान को किनारे से अपतटीय प्रतिष्ठानों तक ले जाते हैं।

अरब सागर में कई रिग और प्रतिष्ठान हैं
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किन परिस्थितियों के कारण आपातकालीन लैंडिंग हुई। ओएनजीसी के अरब सागर में कई रिग और प्रतिष्ठान हैं, जिनका उपयोग समुद्र तल के नीचे स्थित भंडार से तेल और गैस का उत्पादन करने के लिए किया जाता है। ओएनजीसी ने ट्वीट किया, ‘अरब सागर स्थित मुंबई हाई में ओएनजीसी रिग सागर किरण के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना, सात यात्री और दो पायलट सवार। बचाव अभियान तेजी से जारी है।’

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।