लाइव टीवी

Mumbai Gold News: मुंबई पुलिस ने चूहों से बरामद किया 10 तोला सोना, महिला ने पाव समझकर दे दिया था भिखारी को

Updated Jun 16, 2022 | 17:27 IST

Mumbai Gold News: मुंबई पुलिस ने चूहों के पास से 10 तोला सोना बरामद किया है। सोना एक महिला कर्ज चुकता करने के लिए गिरवी रखने जा रही थी। रास्ते में एक भिखारी को पाव देते समय गलती से सोना भी दे दिया। भिखारी ने सोने को सूखा पाव समझकर कचरे में फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से पांच लाख के सोने को ढूंढ निकाला है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मुंबई में पुलिस ने चूहे से बरामद किया लाखों रुपये का सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • कर्ज चुकता करने लिए गहने ले जाते समय महिला से गुम हुए थे
  • भिखारी को महिला ने दिया खाने को पाव, भूलवश साथ में सोना भी दे दिया
  • भिखारी ने सूखा पाव समझकर कचरे में फेका सोना

Mumbai Gold News: राजधानी मुंबई से सोने के गुम होने और उसकी बरामदगी का बेहद दिलचस्‍प मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने दिंडोशी इलाके में कचरे के ढेर से करीब 10 तोला सोना बरामद कर लिया है। सोने की इस थैली को सूखा पाव समझकर एक भिखारी ने कचरे में फेंक दिया था। इसी थैली को लेकर एक चूहा इधर- उधर टहल रहा था। सोने का पूरा दृश्‍य सीसीटीवी की फुटेज में कैद हो गया। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने कचरे के ढेर से सोने से भरे हुए गहने वाली थैली बरामद कर ली है।

इसे महिला की किस्मत कहें या पुलिस की तत्परता या दोनों बातें हो सकती हैं। बता दें कि पुलिस ने सोने की थैली को चूहे के पास से जब्त कर पीड़ित महिला को सौंप दी है। महिला सोने की थैली वापस पाकर बेहद खुश है। उसने पुलिसकर्मियों को धन्यवाद कहा है। जानकारी के लिए बता दें कि थैले में रखे सोने की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

ये था पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला तब सामने आया जब दिंडोशी पुलिस स्टेशन के निकट आरे कॉलोनी में रहने वाली सुंदरी नामक महिला अपनी बेटी की शादी के लिए कर्ज को चुकाने के लिए घर में रखे गए 10 तोले सोने के गहने बैंक में गिरवी रखवाने जा रही थी। रास्ते में जाते वक्त सुंदरी को एक भिखारी महिला और उसका बच्चा दिखाई दिया। सुंदरी थैली में रखे हुए कुछ वड़ापाव उस बच्चे को देकर चली गई थी। जब सुंदरी बैंक पहुंची तब उसे पता चला कि वह जिस बड़ापाव की थैली को बच्चे को देकर आई थी उसी में सोने के गहने भी रखे हुए थे।

सीसीटीवी से पुलिस को मिली मदद

मिली जानकारी के अनुसार जांच अधिकारी सूरज राउत ने स्पॉट पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो भिखारी महिला और बच्चा जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब महिला से संपर्क किया तो उसने बताया कि बड़ापाव सूखा होने के कारण वह उसे थैली समेत कचरे के ढेर में फेंक दी थी। पुलिस ने कचरे के ढेर में थैली की तलाश शुरू की लेकिन वह वहां नहीं मिली। जब पुलिस ने उस कचरे के ढेर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि जिस कचरे की थैली की तलाश पुलिस कर रही है वह अब एक चूहे के कब्जे में है।

चूहे का किया पीछा तो मिली सोने की थैली

दरसअल एक चूहा उस थैली में घुसकर उसमें रखे बड़ेपाव को बड़े मजे से खा रहा था। इधर- उधर टहलकर। बता दें सब इंस्‍पेक्‍टर मुंबई पुलिस चंद्रकांत घार्गे ने बताया है कि पुलिस ने उस चूहे का पीछा किया, तब तक चूहा उस सोने की थैली को लेकर पास के नाले में घुस गया। पुलिस ने नाले के अंदर घुसकर कड़ी मशक्कत से थैली को बाहर निकाला। जिसमें सोने के गहने पड़े हुए थे। पुलिस सोने की थैली को जब्त कर पुलिस स्टेशन लेकर आई, जहां बाद में सुंदरी को वापस कर दिया गया।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।