लाइव टीवी

Mumbai Red Light Area:बदलेगी मुंबई की बदनाम बस्ती 'कमाठीपुरा'  की सूरते-हाल, पुनर्विकास का खाका तैयार, बढेंगी प्रापर्टी की कीमतें!

Updated Mar 29, 2022 | 16:53 IST

Mumbai Kamathipura redevelopment: मुंबई की बदनाम बस्ती कमाठीपुरा का 3 महीने में पुनर्विकास शुरू होगा, ऐसा महाराष्ट्र सरकार ने ऐलान किया है।

Loading ...
बदलेगी मुंबई की बदनाम बस्ती 'कमाठीपुरा' की सूरते-हाल (प्रतीकात्मक फोटो)
मुख्य बातें
  • मुंबई सरकार कमाठीपुरा इलाके के पुनर्विकास का काम शुरू करने जा रही है
  • 'अर्बन विलेज: कमाठीपुरा टाउनशिप' नाम का प्रोजेक्ट तीन महीने में शुरू किया जाएगा
  • शहरी विकास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कहा-ये कार्य म्हाडा नोडल एजेंसी के माध्यम से किया जाएगा

Mumbai Red Light Area Kamathipura News: मुंबई के कमाठीपुरा का जिक्र आते ही जेहन में जो तस्वीर उभरती है वो अच्छी नहीं कही जा सकती है, दरअसल ये मुंबई का रेड लाइट एरिया है यानी यहां पर देह व्यापार होता है, वहीं यहां रहने वालों लोगों का जीवन स्तर कैसा है ये बताने की आवश्यकता नहीं।

मुंबई सरकार ने इस ओर ध्यान दिया है और इस इलाके के पुनर्विकास का काम शुरू करने जा रही है वो भी बहुत जल्दी यानी कहा जा रहा है कि यहां पर ये कार्य आने वाले तीन महीने में स्टार्ट हो जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास मंत्री जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने कमाठीपुरा के पुनर्विकास पर फोकस करते हुए  कहा कि 'अर्बन विलेज: कमाठीपुरा टाउनशिप' (Urban Village: Kamathipura township) नाम का प्रोजेक्ट तीन महीने में शुरू किया जाएगा  यहां करीब 8500 घर हैं और हर किसी को 500 वर्ग फुट का घर मिलेगा, ऐसा मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है। 

करीब 8000 परिवारों को नया घर मिलेगा

आव्हाड ने कहा, 'इस इलाके में काफी सालों से लोग रह रहे हैं। करीब 8000 परिवारों को नया घर मिलेगा। मौजूदा मकान मालिक और किरायेदारों को नए घर मिलेंगे हमारे पास स्थानीय निवासियों से शत प्रतिशत सहमति है और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।" जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि ये कार्य म्हाडा नोडल एजेंसी के माध्यम से किया जाएगा।

आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' देखने के लिए पाकिस्तानी एक्टर ने बुक किया पूरा थियेटर, भड़के पाक फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

आव्हाड ने कहा कि कमाठीपुरा के विकास के लिए सारी प्लानिंग कर ली गई है और जल्द ही सभी विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि बीबीडी चॉल (BBD Chawl) बनने के बाद इसका नाम बदलकर बालासाहेब नगर, शरद पवार नगर और राजीव गांधी नगर कर दिया जाएगा।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।