लाइव टीवी

Mumbai News: मुंबई वालों के लिए खुशखबरी, सड़क पर उतरी एसटी बसें, जानें क्‍यों 6 माह से बंद थी ये बसें

Updated Apr 16, 2022 | 23:01 IST

Mumbai News: राज्‍य की जीवनरेखा कही जाने वाली एसटी बसें 6 माह बाद एकबार फिर से सड़कों पर उतर चुकी हैं। विभिन्‍न मांगों को लेकर हड़ताल पर गए एसटी के ज्यादातर कर्मचारी अब काम पर लौटने लगे हैं। एसटी निगम के अधिकारियों के अनुसार अब तक करीब 52 प्रतिशत कर्मचारी अपने काम पर लौट आए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
एक बार फिर से सड़कों पर दौड़ेगी एसटी बसें
मुख्य बातें
  • मुंबई की सड़कों पर फिर दौड़ने लगी एसटी बसें
  • 6 माह से हड़ताल पर गए कर्मचारी लौटने लगे काम पर
  • मुंबई हाईकोर्ट ने हड़ताल खत्‍म करने के लिए दिया है 22 अप्रैल तक का समय

Mumbai News: मुंबईकरों के लिए खुशखबरी है। राज्‍य की जीवनरेखा कही जाने वाली एसटी बसें 6 माह बाद एक बार फिर से सड़कों पर उतर चुकी हैं। विभिन्‍न मांगों को लेकर हड़ताल पर गए एसटी के ज्यादातर कर्मचारी अब काम पर लौटने लगे हैं। एसटी निगम के अधिकारियों के अनुसार अब तक करीब 52 प्रतिशत कर्मचारी अपने काम पर लौट आए हैं। वहीं करीब 44 हजार कर्मचारी अभी भी काम पर नहीं लौटे हैं।बता दें कि, लंबे समय से चल रही इस हड़ताल के कारण दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एसटी निगम गया हाईकोर्ट 

सरकार और कर्मचारियों के बीच कई स्‍तर की बातचीत के बाद भी जब हड़ताल नहीं खत्‍म हो पाई तो एसटी निगम हाईकोर्ट चला गया। मुंबई हाईकोर्ट ने हड़ताली कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए 22 अप्रैल तक काम पर लौटने को कहा है। कोर्ट के इस आदेश के बाद कर्मचारी तेजी से काम पर लौट रहे हैं। हड़ताल के दौरान लगभग जिन 11 हजार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उन्हें भी काम पर लौटने का मौका दिया गया है।

दैनिक यात्रियों को मिली राहत

मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली इन एसटी बसें से आम दिनों में हजारों लोग सफर करते हैं। ये बसें दैनिक यात्रियों को उनके गंत्‍वय तक पहुंचाने का सबसे सस्‍ता और आरामदायक परिवहन रहा है। निगम के अनुसार, पूरे राज्य में अब 16,000 एसटी का राउंड शुरू हो गया है। एसटी सेवाओं के धीरे-धीरे शुरू होने से जहां निगम को अब आमदनी होने लगी है, वहीं आम यात्रियों को भी राहत मिली है।

6 माह तक चली हड़ताल

बता दें कि एसटी कर्मचारियों ने राज्य सरकार में विलय और अन्य मांगों को लेकर 28 अक्टूबर 2021 से हड़ताल शुरू की की थी। मुंबई समेत पूरे राज्‍य के 86 हजार 558 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए थे। इस हड़ताल की वजह से राज्य में एसटी सेवाएं ठप होने से जहां निगम को भारी घाटा झेलना पड़ा, वहीं आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।