लाइव टीवी

ट्विटर पर लड़की ने मांगी मदद तो जवाब मिला क्या डेट पर चलने के लिए तैयार हो

Updated Apr 27, 2021 | 15:10 IST

मुंबई की रहने वाली एक लड़की को ट्विटर पर मदद मांगनी भारी पड़ी। दरअसल कोविड मरीज के लिए वो प्लाज्मा डोनर की तलाश में अपने नंबर को साझा किया। लेकिन उन्हें अश्लील संदेश मिलने लगे।

Loading ...
मुंबई की एक लड़की को प्लाज्मा डोनर की तलाश थी।

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के इस दौर में लोग एक दूसरे की मदद भी कर रहे हैं, चाहे वो एक दूसरे से वाकिफ हों या ना हों। लेकिन कभी कभी मदद करना यान मांगना एक तरह से आफत को न्यौता देना भी होता है। कुछ इसी तरह की परेशानी से दो चार हो रही हैं मुंबई की रहने वाली शास्वती सिवा। शास्वती ने संकट की इस घड़ी में लोगों से खुद की मदद करने के लिए अपना नंबर साझा किया। लेकिन उन्हें अश्लील मैसेज मिलने लगे। 

मांगी मदद, मिलने लगे अश्लील मैसेज
दरअसल शास्वती के परिवार में कोई शख्स कोरोना संक्रमित था। उसने प्लाज्मा के लिए अपना नंबर ट्विटर पर साझा किया। लेकिन मदद की जगह पर तरह तरह के सवाल और ऑफर आने लगे। मसलन किसी ने पूछा कि क्या वो सिंगल है, क्या उनकी फोटो का इस्तेमाल कर सकते हैं, डीपी बहुत शानदार है, इसके अलावा एक ने कहा कि वो मदद कर सकता है कि लेकिन उसके साथ डेट पर चलना होगा।

लड़कियां अपने नंबर ना साझा करें
शास्वती कहती हैं कि बात सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रही। उसके पास सात लोगों मे वीडियो कॉल किया और बड़ी संख्या में अश्लील तस्वीरें भी भेजी जाने लगीं। उसके बाद उसने सभी लड़कियों और महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि आप अपने नंबर को कभी साझा ना करें। मुंबई की शास्वती अकेली नहीं है, कश्मीर की एक लड़की भी इस तरह के भयावह अनुभव को साझा करते हुए बताती हैं कि पिछले साल लॉकडाउन की वजह से जब लोगों को तकलीफ का सामना कर रहे थे उन्होंने आर्थिक मदद का अभियान चलाया था। लेकिन उन्हें भी तमाम तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।