लाइव टीवी

Mumbai Water: ठाणे में बुधवार से गुरुवार सुबह तक वाटर सप्लाई, दूरदराज इलाकों में इस तरह पहुंचाया जाएगा पानी

Updated Mar 29, 2022 | 18:31 IST

Mumbai Water: ठाणे के कई इलाकों में बुधवार को पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। ऐसे में आगे कोई परेशानी न हो इसलिए पहले ही अपना उचित इंतजाम करके रख लें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
ठाणे में बुधवार से गुरुवार सुबह तक वाटर सप्लाई
मुख्य बातें
  • ठाणे में ठप रहेगी पानी की आपूर्ति 
  • कई इलाकों में पड़ेगा ज्यादा असर 
  • दूरदराज इलाकों में इस पद्धति से होगी वाटर सप्लाई

Mumbai Water: बुधवार को ठाणेवासियों को पानी की आपूर्ति की वजह से परेशान रहना पड़ सकता है। इसलिए पहले ही अपने एक दिन के पानी इंतजाम कर लें तो ज्यादा बेहतर होगा। आपूर्ति ठप होने की ना जानकारी होने से काफी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल एसटीईएम प्राधिकरण के माध्यम से ठाणे नगर निगम को पानी की आपूर्ति बुधवार 30 मार्च को सुबह 9 बजे से गुरुवार 31 मार्च 2022 को सुबह 9 बजे तक बंद रहेगी। ठाणे मानकोली की ओर से एम.बी. स्टेम कंपनी के मुख्य एक्वाडक्ट से हो रहे रिसाव को हटा दिया जाएगा। इस वजह से आपूर्ति ठप रहेगी। इसका असर इंदिरानगर, श्रीनगर, रामनगर, लोकमान्य नगर, वागले घोड़बंदर रोड, पाटलीपाड़ा, हीरानंदानी एस्टेट, गायमुख, बलकुम, कोलशेत, आजादनगर क्षेत्रों में पड़ेगा। 

वहीं बुधवार रात 9 बजे से गुरुवार सुबह 9 बजे तक समतानगर, रितुपार्क, जेल, साकेत, रुस्तमजी, कलवा, आकृति, सिद्धेश्वर, जॉनसन, इटरनिटी और मुंबई के कुछ हिस्सों में पानी कम दबाव में रहेगा। इस बंद के चलते ठाणे नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति बहाल होने तक पानी की आपूर्ति कम दबाव में रहने की संभावना है। 

हालांकि, ठाणे नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी को ठीक से स्टोर करें और ठाणे नगर पालिका का सहयोग करें। आपको बता दें कि ज़ोनिंग शहरी नियोजन की एक विधि है जिसमें एक नगर पालिका भूमि को अलग अलग क्षेत्रों में विभाजित करता है, जिनमें से प्रत्येक में नए विकास के लिए नियमों का एक सेट होता है जो अन्य क्षेत्रों से अलग होता है।

नगर निगम की अपील

ठाणे में वाटर सप्लाई बंद रहने की वजह से लोगों को परेशानियां जरूर आएंगी। जिसको लेकर पहले ही नगर निगम ने अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग वाटर सप्लाई बंद होने के दौरान आने वाली परेशानियों से बचने के लिए पहले ही पानी स्टोर करके रखें। इसके साथ ही निगम ने कहा कि पानी सप्लाई शुरू होने तक धैर्य बनाएं रखें और निगम का साथ दें।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।