लाइव टीवी

Mumbai Murder Case: मुंबई में पति की कातिल निकली महिला, प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार

Updated Jul 20, 2022 | 15:04 IST

Mumbai Murder Case: मुंबई के साकी नाका इलाके में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर डाली। मृतक पति का शव पुलिस को उसके ही बेडरूम में बेड के अंदर बंद मिला है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मुंबई में पति की कातिल निकली महिला
मुख्य बातें
  • पत्नी ही निकली पति की कातिल
  • प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या
  • पति के शव को बेड में छुपाया

Mumbai Murder Case: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के साकी नाका इलाके में पत्नी रूबीना ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर ही पति नसीम खान को मौत के घाट उतारा था। मृतक का शव उसी के घर के बेडरूम में पड़ा हुआ मिला था। आरोपी पत्नी पिछले काफी समय से अपने ससुर की उनके बेटे से बात भी नहीं करवा रही थी। हत्या के बाद से ही आरोपी पत्नी फरार थी जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को रूबीना के प्रेमी सैफ जुल्फिकार फारूकी की भी पहचान हो गई। जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग बढ़ाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, रूबीना और नसीम की अक्सर लड़ाई होती थी, जिस वजह से रूबीना ने इस वारदात को अंजाम दिया। रूबीना ने अपने प्रेमी सैफ के साथ मिलकर नसीम के शव को बेड के अंदर सामान रखने की जगह छुपा दिया था। जिसके बाद आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी वहां से फरार हो गया था। दूसरी ओर, जब नसीम के पिता ने बेटे का हालचाल जानने के लिए फोन किया तो रूबीना ने फोन उठाया और कहा कि नसीम सो रहा है, क्योंकि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। इस बात को सुनकर नसीम जब बेटे के घर पहुंचे तो वहां दरवाजा बंद था। उन्हें लगा कि नसीम घर पर नहीं है, इसलिए वहां से लौट गए।

 पत्नी ही निकली पति की कातिल

दूसरी ओर, शव को जब कई दिन रखे हुए हो गए तो उसमें बदबू पैदा हो गई। बदबू धीरे-धीरे घर के बाहर भी फैलने लगी। पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। मौके पर पुलिस ने बंद दरवाजे को तोड़ा और घर के अंदर दाखिल हो गए। जहां बेड के अंदर से नसीम का सड़ चुके शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस को मौके से पत्नी रूबीना फरार मिली तो शक सीधा उसपर गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक किए जिसमें रूबीना और सैफ नजर आए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।