लाइव टीवी

[VIDEO] मुंबई में ये कैसी एंबुलेंस सेवा, 200 मीटर के लिए कोरोना मरीज से ऐंठ लिए  80000 रु.

Updated Jun 05, 2020 | 17:14 IST

Ambulance demands hefty price in Mumbai: कोरोना की मार से देश बेहाल है वहीं 44,704 कोरोनावायरस पॉजिटिव मामलों और 1,465 मौतों के साथ, मुंबई भारत में सबसे अधिक प्रभावित शहर है।

Loading ...
मुख्य बातें
  • मुंबई देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है
  • मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 45000 को छूने वाला है
  • यहां रोजाना कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में COVID-19 महामारी के बीच चिकित्सा उदासीनता को उजागर करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो को एक कोरोनावायरस मरीज के बहनोई ने शूट किया है।वीडियो में, आदमी ने दावा किया कि उसे कुर्ला में एक एम्बुलेंस सेवा द्वारा लगभग 200 मीटर की दूरी के लिए 8,000 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया है।

आदमी को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि उसकी भाभी जिसे कुर्ला पश्चिम के हबीब अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसे कोरोनोवायरस डिटेक्ट किया गया था, परिवार ने एक एम्बुलेंस सेवा को किराए पर लिया, जिसकी नंबर एक स्थानीय सर्च इंजन से मिला था, पेशेंट को उसी इलाके में फौज़िया अस्पताल में स्थानांतरित करने के लिए, दोनों अस्पतालों के बीच का अंतर मात्र करीब 190 मीटर है।

कोरोना संकट के इस दौर में अनुचित लाभ लेने के लिए एम्बुलेंस सेवाओं पर आरोप लगाते हुए आदमी ने कहा कि अगर चालक पक्का बिल दे तो वह पेमेंट करने के लिए तैयार है इस पर ड्राइवर ने यह कहते हुए कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया कि वह केवल एक कार्यकर्ता है।

इस तथ्य के बावजूद कि महाराष्ट्र सरकार ने निजी अस्पतालों में COVID-19 रोगियों के लिए उपचार शुल्क को कम कर दिया है और बृहन्मुंबई नगर निगम कोरोनोवायरस रोगियों के लिए एक मुफ्त एम्बुलेंस सेवा प्रदान कर रहा है, वीडियो में आदमी एक अलग कहानी बताता है और उन कठिनाइयों को उजागर करता है जिनका शहरवासियों को इलाज कराने के लिए  सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई में संक्रमण का आंकड़ा 44,704 के पार पहुंचा 

मुंबई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,442 नये मामले सामने आने के साथ ही महानगर में संक्रमण का आंकड़ा 44,704 पहुंचा गया, जबकि इस महामारी से 48 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,465 हो गई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के मुताबिक मुंबई में वर्तमान में 25,141 लोग उपचाराधीन हैं। बीएमसी ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 845 संदिग्ध मरीजों को मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया, अब तक मुंबई में 18,098 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 

नोट-टाइम्स नाउ वीडियो की प्रामाणिकता का दावा नहीं करता है
 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।