लाइव टीवी

Greater Noida News: यमुना प्राधिकरण में बनाए जाएंगे 8 नए थाने, एक्सप्रेसवे के यात्रियों को मिलेगा इससे लाभ

Updated Apr 17, 2022 | 14:07 IST

Yamuna Authority: यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा देने के लिए 8 नऐ थाने बनाए जाएंगे। इससे फिल्म सिटी और आवासीय सेक्टरों को भी सुरक्षा मिलेगी। उत्तर प्रदेश शासन का यह सराहनीय कदम है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनेंगे आठ नए थाने
मुख्य बातें
  • फिल्म सिटी और आवासीय सेक्टरों को भी सुरक्षा मिलेगी
  • सेक्टर-25ए और 29 में भी नए थाने बनेंगे
  • एक्सप्रेसवे पर सुरक्षित सफर के लिए जेवर, राया और टप्पल के पास तीन थाने खुलेंगे

Yamuna Expressway: उत्तर प्रदेश शासन की पहल के बाद यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए नई कवायद की गई है। इससे जन और धन दोनों की सुरक्षा होगी। लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 8 नऐ थाने बनाए जाएंगे। अब इस प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश शासन की ओर से मंजूरी मिल गई है। थानों के लिए प्राधिकरण जमीन फ्री में देगा और इमारतों का निर्माण प्राधिकरण द्वारा ही कराया जाएगा।

थानों के निर्माण से यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों का सफर और सुरक्षित हो जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे पर रोजाना लगभग 30 हजार वाहन गुजरते हैं। 

जेवर एयरपोर्ट के निर्माण से गतिविधियां बढ़ेंगी

यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने इस प्रस्ताव को एक साल पहले भेज दिया था। सरकार बनने के बाद अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। जेवर एयरपोर्ट के निर्माण से प्राधिकरण में गतिविधियां बढ़ जाएंगी। नए थानों के खुलने से साथ ही यहां फिल्म सिटी के साथ- साथ आवासीय सेक्टरों को भी सुरक्षा मिलेगी। 

यहां बनेंगे नए थाने

बता दें कि यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 18, 20 और 22डी मे एक-एक थाना बनाया जाएगा। इन सेक्टरों में 21 हजार से ज्यादा आवासीय भूखंड है। सेक्टर-25ए और 29 में भी नऐ थाने बनेगे। सेक्टर-29 में औधोगिक क्लस्टर है। इससे कई सेक्टरो को लाभ मिलेगा।  प्राधिकरण के द्वारा थानो के लिए निशुल्क जमीन दी जाएगी। साथ ही थानों की इमारत भी प्राधिकरण द्वारा बनाई जाएंगी। एक्सप्रेसवे पर सुरक्षित सफर करने के लिए जेवर, राया और टप्पल के पास तीन थाने खोलने का निर्णय लिया गया है। इससे एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों को सुरक्षा मिलेगी। प्रस्तावित निर्माणों के बाद यहां गतिविधियां बढ़ेंगी तो सुरक्षा के इंतजाम भी किए जाने चाहिए। इसीलिए नए थानों के प्रस्ताव को मंजूर किया गया है। गतिविधियां बढ़ने से लोगों की भीड़ बढ़ेगी। नए-नए निर्माण होने शुरू होंगे।