लाइव टीवी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में गैंगवार: बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर ही मौत

Updated Sep 02, 2022 | 22:13 IST

Greater Noida Police: ग्रेटर नोएडा में गैंगवार का मामला सामने आया है। एक हिस्ट्रीशीटर को तीन बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। उसे अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Loading ...
ग्रेटर नोएडा में गैंगवार की घटना से हड़कंप, हिस्ट्रीशीटर को गोलियों से भूना
मुख्य बातें
  • ग्रेटर नोएडा के जेवर थाने इलाके में हुई गैंगवार
  • परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस
  • पुलिस का दावा आरोपी जल्द होंगे पुलिस की गिरफ्त में

Greater Noida Crime Alert: ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के निमका गांव के चौपाल पर हिस्ट्रीशीटर बदमाश नागेश बिल्लोडी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में नागेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के लोगों का कहना है कि, ग्रेटर नोएडा में यह गैंगवार की शुरुआत हुई है। पुलिस का कहना है कि, आरोपियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के दौरान लूडो खेल रहा था हिस्ट्रीशीटर

जानकारी के लिए बता दें कि नागेश बिल्लोडी ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर घोषित था। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि नागेश अपने साथियों के साथ नीमका गांव के चौपाल पर लूडो खेल रहा था। उसी समय तीन बाइक पर सवार होकर छह बदमाश आए और उन्होंने नागेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली लगने से नागेश वहीं गिर गया। जिसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।

परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज

बता दें कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई। घायल नागेश को गाड़ी से ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस किसी भी तरह की गैंगवार की वारदात को लेकर अलर्ट मोड में है।