लाइव टीवी

Greater Noida News: नकली डिटर्जेंट पाउडर बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सर्फ बरामद, एक अरेस्ट

Updated Jun 16, 2022 | 14:58 IST

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने नकली डिटर्जेंट पाउडर बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही भारी मात्रा में नकली सर्फ भी बरामद किया है।

Loading ...
नकली डिटर्जेंट पाउडर बनाने वाली कंपनी का पुलिस ने किया भडाफोड़
मुख्य बातें
  • ग्रेटर नोएडा में बनाया जा रहा था नकली डिटर्जेंट पाउडर
  • बड़े ब्रांड कंपनी के पैकेट में बिकने जाता था नकली सर्फ
  • पुलिस ने फैक्ट्री पर छापेमारी के बाद एक को गिरफ्तार किया

Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर जिले में पुलिस-प्रशासन व अन्य विभागों के लगातार कड़े एक्शनों के बावजूद मिलावट का धंधा बंद होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। कभी मिठाई में मिलावट तो कभी नमक में मिलावट का काला कारोबार पकड़ा जा रहा है। इसी क्रम में अब ऐसी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है जो नकली वॉशिंग पाउडर यानी सर्फ बना रही थी। सबसे बड़ी बात है कि, इस नकली सर्फ को आरोपी बड़ी कंपनियों के नाम से बेच रहे थे। पुलिस ने फैक्ट्री से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।  

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के थाना कासना पुलिस व एक इन्वेस्टीगेटर टीम के संयुक्त प्रयास से नकली वॉशिंग पाउडर (सर्फ) बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भडांफोड कर मौक से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली सर्फ के पैकेट व उसके पम्पलेट व केमिकल बरामद किया है। 

असली के नाम पर बेच रहे थे नकली माल

ग्रेटर नोएडा के थाना कासना पुलिस व इन्वेस्टीगेटर टीम के संयुक्त प्रयास से साइट-5 में स्थित अवैध नकली सर्फ बनाने वाली फैक्ट्री को सीज करने के साथ भारी मात्रा में बड़ी कंपनी के पाउच से भरे कट्टे भी बरामद किए गए हैं। आरोपी नकली माल को आसानी से असली के नाम पर बेच रहे थे। खास बात है कि, लेने वाले ग्राहकों को भी इसके असली-नकली होने का ज्यादा अंदाजा नहीं हो पाता है। लेकिन इसकी बिक्री से आरोपियों का धंधा जरूर चल जाता है।

भारी मात्रा में नकली सर्फ बरामद

पुलिस के आलाधिकरियों ने बताया कि, पुलिस को इनपुट मिला था कि, कासना क्षेत्र के साइट 5 में स्थित एक फैक्ट्री को संचालन किया जा रहा है, जिसमें नकली सर्फ बनाने का काम होता है। मौके पर पंहुची पुलिस टीम ने छापा मारा तो यहां भारी मात्रा में सर्फ को बरामद किया और एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि, जो भी इसमें दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।