लाइव टीवी

International Women's Day: नोएडा प्राधिकरण ने किया पिंक मैराथन का आयोजन, शामिल हुईं सैकड़ों महिलाएं

Updated Mar 08, 2022 | 15:45 IST

International Women's Day: इंटरनेशनल विमेंस डे के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के तत्वाधान में पिंक मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन का उद्देश्य महिलाओं को समाज में आगे ला कर समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना था। यह आयोजन खूब सहारा गया।

Loading ...
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंक मैराथन
मुख्य बातें
  • पिंक मैराथन में सड़क पर दौड़ती नजर आईं सैकड़ों महिलाएं
  • सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
  • महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ यह मैराथन

International Women's Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज जगह-जगह महिला दिवस मनाने के साथ महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही उन्हें समाज के आगे लाने हेतु हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में नोएडा अथॉरिटी की तरफ से पिंक मैराथन का आयोजन किया गया। पिंक मैराथन में करीब सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया और दौड़ लगाई। 

इस मौके पर पहुंची नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ऋतु महेश्वरी ने कहा महिलाओं को आगे आ कर समाज के लिए अपना अग्रणी योगदान देना चाहिए। इसी दृष्टिकोण के साथ महिला दिवस के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया है। साथ ही साथ इस अयोजन का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है।

घर से निकल महिलाएं मैराथन में हुईं शामिल

नोएडा अथॉरिटी द्वारा द्वारा इस पिंक मैराथन का आयोजन किया गया जिसे काफी सफल माना जा रहा है। क्योंकि इस मैराथन में घर में रहने वाली महिलाएं आज बाहर निकली और सड़क पर दौड़ लगाईं। इस मैराथन में एक साथ सैकड़ों महिलाएं दौड़ती हुई नजर आईं। इस मैराथन को महिला सशक्तिकरण से भी जोड़ा जा रहा है।

प्रतिभागियों को मिला प्रशस्ति पत्र

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित इस पिंक मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों को नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ऋतु महेश्वरी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान महिलाएं मस्ती करती हुई नजर आईं। यह आयोजन नोएडा के सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर किया गया था। यहां पर मौजूद सभी महिलाओं ने नाच गाकर महिला दिवस मनाया।  अपनी रोज मर्रा की जीवन शैली से निकल कर स्टेडियम में मौजूद सभी महिलाओं ने अपना मनोरंजन किया और बढ़ चढ़ कर मैराथन में भाग लिया।