लाइव टीवी

Noida Crime: नोएडा में गोल्फ कोर्स मेट्रो के आगे कूदकर युवक ने दी जान, आत्महत्या के पीछे क्या है असली कारण

Noida Crime News
Updated Sep 19, 2022 | 21:39 IST

Noida Police: नोएडा में एक शख्स ने मेट्रो के सामने कूदकर जान दे दी। घटना के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। बुरी तरह घायल शख्स को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुसाइड के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है।

Loading ...
Noida Crime NewsNoida Crime News
नोएडा में मेट्रो के आगे कूदकर शख्स ने दी जान, मचा हड़कंप
मुख्य बातें
  • नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन की घटना
  • पत्नी के सामने मेट्रो के आगे कूदकर दी जान
  • ग्रेटर नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्यरत था शख्स

Noida News: नोएडा में आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नोएडा के सेक्टर 37 गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर उस समय अफरा - तफरी का माहौल हो गया जब मेट्रो आने के साथ ही एक व्यक्ति मेट्रो के आगे कूद गया। आनन-फानन में घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

बता दें कि सोमवार की सुबह तकरीबन 8:00 बजे के करीब यह हादसा हुआ। पति अपनी पत्नी के साथ नोएडा से गुड़गांव जाने के लिए मेट्रो के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान मेट्रो के आने पर अचानक से पति मेट्रो के आगे कूद गया। समय रहते ही मेट्रो प्रबंधकों ने उसे अस्पताल में एडमिट कराया। जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक शख्स ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था।

सुसाइड के पीछे की वजह का नहीं चला पता

मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया है कि, नोएडा के थाना 39 क्षेत्र में राजेश पुत्र सुखबीर सिंह अपनी पत्नी के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर राजेश ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में राजेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

जानकारी के लिए बता दें कि घटना में घायल हुए शख्स को को मेट्रो कर्मचारियों और पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम राजेश बताया जा रहा है। उसके के दो बच्चे हैं। व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका अभी तक कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।