लाइव टीवी

Noida Crime News: नोएडा से महिला समेत 15 चीनी नागरिक गिरफ्तार, ये थी पकड़े जाने की बड़ी वजह, जानिए मामला

Updated Aug 23, 2022 | 22:26 IST

Noida Police Action: नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 चीनी नागरिकों को पकड़ लिया है। इनके पास वीजा की समयसीमा खत्म हो गई थी फिर भी ये अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। पुलिस इनके ऊपर कई दिन से निगरानी रख रही थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
नोएडा में 15 चीनी नागरिकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • नोएडा पुलिस ने की है कार्रवाई
  • बिना किसी वैध वीजा के रह रहे थे भारत में
  • सभी पकड़े गए नागरिक वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद रहते थे नोएडा में

Noida News: नोएडा में यूपी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। नोएडा पुलिस ने एक महिला समेत 15 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इन 15 चीनी नागरिकों को भारत में गैर-कानूनी तरीके से रहने के लिए हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि, सभी पकड़े गए चीनी नागरिक बिना किसी वैध वीजा के भारत में रह रहे थे। एक अभियान के तहत इन चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी हुई है।

बता दें कि, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस ने जून के महीने में ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रहे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया था। जिस सिलसिले में नोएडा के पुलिस आयुक्तालय ने दिल्ली से सटे जिलों में रहने वाले विदेशियों के सत्यापन के लिए एक गहन अभियान शुरू कर दिया था। जिसके बाद दिल्ली एनसीआर में अवैध रूप से रहने वाले विदेशियों की पहचान की जाने लगी। इसके बाद कई लोगों को चिन्हित कर स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी गई।

खुफिया विभाग से मिली सूचना

मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल हिरासत में लिए गए चीनी नागरिकों की जानकारी दिल्ली में स्थित चीनी दूतावास को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि, नोएडा पुलिस की खुफिया ब्रांच काफी लंबे समय से इन सभी चीनी नागरिकों पर नजर बनाए हुए थे। कार्रवाई किए जाने से पूर्व खुफिया विभाग ने सभी संबंधित थानों को इस मामले की जानकारी दे दी थी। जिसे क्रॉस चेक करने के लिए कहा गया था। उसके सही पाए जाने के बाद चीनी नागरिकों को हिरासत में ले लिया गया।

अवैध वीजा का मामला

जानकारी के लिए बता दें कि, उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से कहा गया है कि, खुफिया विभाग से मिली जानकारी के आधार पर सभी चीनी नागरिकों के कागजात की जांच-पड़ताल की गई। इसके बाद यह पता चला कि, किसी के भी पास वैध वीजा उपलब्ध नहीं है। जानकारी के अनुसार, सभी चीनी नागरिक वीजा अवधि के समाप्त होने के बाद भी छिप कर नोएडा में अवैध रूप से रह रहे थे।