लाइव टीवी

Noida Crime: मामूली से बात पर गुस्साए पति ने तवे से पत्नी के सिर पर कर डाले ताबड़तोड़ वार, मौके पर ही मौत

Updated Sep 10, 2022 | 21:08 IST

Noida Police: नोएडा में एक पति ने पत्नी की रोटी बनाने वाले तवा से मारकर हत्या कर दी। घटना के समय घर में पति-पत्नी ही मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है।

Loading ...
नोएडा में रोटी बनाने को लेकर हुए झगड़े के बाद पति ने पत्नी की हत्या की
मुख्य बातें
  • नोएडा के थाना फेस -3 का है मामला
  • घटना के समय बेटा गया हुआ था स्कूल
  • रोटी देर से बनाने को लेकर हुआ था विवाद

Noida News: नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 66 स्थित श्रमिक कुंज के 144 बी मकान में एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। शनिवार सुबह रोटी बनाने को लेकर पत्नी से हुए झगड़े के बाद आरोपी ने गुस्से में पत्नी के सिर में तवा से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि पुलिस आरोपी अनुराग के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

बता दें कि घटना के समय दोनों का बेटा घर पर नहीं था। वह स्कूल गया हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि मामूली विवाद में आरोपी ने पत्नी का मर्डर कर दिया है।  

रोटी देर से बनाने पर हुआ झगड़ा

मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम खुशबू देवी (32) है। वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। आज सुबह महिला और उसके पति अनुराग के बीच रोटी देर से बनाने को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके चलते अनुराग ने अपनी पत्नी के सिर में लोहे के तवे से प्रहार कर दिया। जिसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

पांच साल का बेटा गया था स्कूल

जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि आरोपी अनुराग मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसके दो बच्चे हैं। अनुराग अपने 5 साल के बेटे और पत्नी के साथ थाना नोएडा फेस-3 क्षेत्र के श्रमिक कुंज में रह रहा था। उसकी एक बेटी गांव में रहती है। घटना के समय अनुराग का बेटा स्कूल गया हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी से कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण वह कई दिन से खाना नहीं बना रही थी।