लाइव टीवी

अब Noida में 'पिटबुल अटैक', फूटा लोगों का आक्रोश, मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Updated Sep 05, 2022 | 23:09 IST

Noida News: एक शख्स अपने पेट डॉग पिटबुल को आम रास्ते पर टहला रहा था।  इस बीच उस शख्स का पिटबुल पर कंट्रोल नहीं होने के चलते उसके पेट डॉग ने एक राहगीर पर हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
अब नोएडा में पिटबुल ने किया शख्स पर अटैक
मुख्य बातें
  • एक शख्स अपने पेट डॉग पिटबुल को आम रास्ते पर टहला रहा था
  • पिटबुल ने कर दिया एक राहगीर पर हमला
  • विशेषज्ञों के मुताबिक क्रॉस ब्रीडिंग के चलते पिटबुल जैसे खतरनाक प्रजाति के डॉग पैदा होते हैं

Noida Pitbull Attack: राजधानी लखनऊ के बाद अब साइबर सिटी नोएडा मे पिटबुल नस्ल के कुत्ते के हमले की घटना सामने आई है। मामला नोएडा के सेक्टर-76 स्थित सिलिकॉन सिटी का है। जहां पर एक शख्स अपने पेट डॉग पिटबुल को आम रास्ते पर टहला रहा था। इस बीच उस शख्स का पिटबुल पर कंट्रोल नहीं होने के चलते उसके पेट डॉग ने एक राहगीर पर हमला कर दिया।

हमले में युवक घायल हो गया। इसके बाद इलाके में घटना को लेकर सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पिटबुल अटैक को लेकर घबराए लोगों ने नाराजगी जताई। इससे पहले भी एक 10 वर्षीय बच्चे पर पिटबुल ने अटैक कर दिया था। इसके बाद पिटबुल ओनर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया गया। 

पेट डॉग बनें लोगों के लिए खतरा

डॉग अटैक के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों में भय है। आए दिन शहर में स्ट्रीट डॉग के अलावा खतरनाक नस्लों के पालतू डॉग लोगों पर हमला कर रहे हैं। सोसायटी के वाशिंदो के मुताबिक कार से उतर रहे एक शख्स पर पेट डॉग ने हमला कर दिया था। वहीं सेक्टर-56 में डेंजर ब्रीड के पिटबुल ने एक 10 वर्ष के बच्चे पर अटैक कर उसे घायल कर दिया था। इसे लेकर थाने में डॉग ओनर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। खतरनाक नस्लों के डॉग घरों में पालने को लेकर विशेषज्ञों की राय है कि, अमेरिका सहित कई देशों में पिटबुल जैसी खतरनाक प्रजाति के डॉग्स को पालने पर रोक है। मगर हमारे देश में इसे पालने पर कोई रोक नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक पिटबुल के मुहं की बनावट ही कुछ ऐसी है कि, जब यह अटैक करता है तो एक बार इसके जबड़े में कोई अंग आ जाने के बाद वह लॉक हो जाता है। पिटबुल चाह कर भी अपना मुहं नहीं खोल पाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक क्रॉस ब्रीडिंग के चलते पिटबुल जैसे खतरनाक प्रजाति के डॉग पैदा होते हैं।