लाइव टीवी

Noida News: लड़कियों के सामने स्टंट करना 6 युवकों को पड़ा महंगा, पुलिस ने दबोचा, दूसरा वीडियो भी वायरल

Updated Jul 30, 2022 | 21:29 IST

Noida News: नोएडा और गेटर नोएडा में स्‍टंटबाजी की घटनाएं नहीं थम रही हैं। सड़क पर खतरनाक स्‍टंटबाजी करने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार करने के साथ गाड़ी को जब्‍त कर लिया। इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो युवक स्‍टंट करते दिख रहे हैं। अब पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
कार से बाहर निकल स्‍टंट करता एक युवक
मुख्य बातें
  • आरोपियों ने वीरवार रात को किया था खतरनाक स्‍टंट
  • गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी नोएडा के रहने वाले
  • दूसरा वीडियो शनिवार को हुआ वायरल, अब इनकी तलाश

Noida News: ग्रेटर नोएडा और नोएडा के अंदर कार और बाइक से सड़क पर खतरनाक स्‍टंट करने की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले सप्‍ताह ही जहां गर्ल्‍स हॉस्‍टल के बाहर स्‍टंट व हुड़दंग मचाने की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं शुक्रवार को एक बार फिर से लड़कियों के सामने कार में खतरनाक स्टंट करने के वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को स्‍टंट करने के आरोप में छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, स्टंट के लिए इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह स्‍टंटबाजी गुरुवार रात को किया गया था। जिसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इसका संज्ञान लेते हुए स्थानीय नॉलेज पार्क पुलिस थाने की एक टीम ने जांच करते हुए वीडियो फुटेज के आधार पर स्‍टंट करने वाले सभी आरोपियों की पहचान की। जिसके बाद आरोपियों की तलाश करते हुए कार के मालिक समेत सभी छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस प्रवक्‍ता ने बताया कि, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कुशाग्र, सुमित, कुणाल, प्रशांत, हिमांशु और तनिष्क के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी नोएडा के ही रहने वाले हैं।

दूसरा वीडियो भी वायरल, आरोपियों की तलाश

पुलिस ने शनिवार को स्‍टंटबाजी में छह युवकों को गिरफ्तार किया ही था कि एक और वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। यह वीडियो थाना-113 का बताया जा रहा है। वीडियो में स्टैंड बाजी करता युवक सर्फाबाद गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, मुख्य मार्ग पर ही एक युवक कभी कार के बोनट पर बैठकर तो कभी कार के साथ चलते हुए स्टंट कर रहा है। कार के आगे के दोनों दरवाजे खुले हुए हैं। वहीं दूसरा युवक कार को चला रहा है। अब पुलिस ने इन दोनों युवकों की तलाश भी शुरू कर दी है।