लाइव टीवी

Inauguration of Projects in Noida: 107 करोड़ की परियोजनाएं देंगी नोएडा को नया रूप, जानें क्या होगा खास

Updated Apr 18, 2022 | 21:01 IST

Inauguration of Projects in Noida: रविवार को नोएडा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर योगी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने 107 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए जिले को लोगों को तोहफा दिया।

Loading ...
नोएडा में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने किया परियोजनाओं लोकार्पण
मुख्य बातें
  • मनाया गया नोएडा का 47वां स्थापना दिवस
  • स्थापना दिवस के मौके पर नोएडा पहुंचे औद्योगिक मंत्री
  • 107 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Inauguration of Projects in Noida: नोएडा के 47वे स्थापना दिवस के मौके पर योगी आदित्यनाथ सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने जिले को लोगों को तोहफा देते हुए 107 करोड़ की 81 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। खास बात है कि, योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री बनकर पहली बार नंद गोपाल नंदी नोएडा पहुंचे। इस दौरान नंद गोपाल नंदी ने नोएडा की तारीफ करते हुए इसे उत्तर प्रदेश का मुकुट  भी बताया। 

गौरतलब है कि, औद्योगिक विकास मंत्री बनने के बाद नोएडा के 47वे स्थापना दिवस पर नंद गोपाल नंदी पहली बार नोएडा आए हैं। इस मौके पर उन्होंने नोएडा और दादरी विधानसभा क्षेत्रों में 107 करोड़ रुपए की 81 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। नंद गोपाल नंदी ने पंचशील बालक इंटर कॉलेज पहुंचे थे। यहां नंद गोपाल नंदी ने 46.73 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 56.38 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

107 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने 107 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए कहा कि, जैसे कश्मीर पूरे भारत का मुकुट है। उसी प्रकार नोएडा पूरे उत्तर प्रदेश का मुकुट है। आज करीब 107 करोड़ रुपए की परियोजना और शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। आज यह पहला कार्यक्रम है। आप सभी प्रदेश वासी महसूस करते होंगे कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा की इंडस्ट्री को एक अनुकूल वातावरण मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। पूरे भारत में उत्तर प्रदेश सबसे अच्छा औद्योगिक प्रदेश कहा जाता है। 

हिंसा करने वालों से सख्ती से निपटा गया

वहीं दिल्ली हिंसा पर नंद गोपाल नंदी ने कहा कि हिंसा का इस देश में स्थान नहीं है। हिंसा करने वालों से हमेशा सख्ती से निपटा गया है और आगे भी ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश ने एक मिसाल कायम ने की है। उत्तर प्रदेश में जिस भी व्यक्ति ने हिंसा या दंगा करने का प्रयास किया है। ऐसे लोगों के खिलाफ योगी सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। मैं नहीं समझता कि, उत्तर प्रदेश में कोई भी व्यक्ति इतनी हैसियत रखता है कि, वह योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में कोई दंगा कर सकेगा।