लाइव टीवी

Noida News : नोएडा का मशहूर बुजुर्ग चित्रकार एक नाबालिग के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार

Noida Police
Updated May 16, 2022 | 17:50 IST

Noida Crime News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक मशहूर चित्रकार को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि, वह एक नाबालिग लड़की का पिछले सात सालों से रेप कर रहा था।

Loading ...
Noida PoliceNoida Police
सात साल से कर रहा था नाबालिग के साथ रेप
मुख्य बातें
  • नोएडा में रेप के आरोप में मशहूर चित्रकार गिरफ्तार
  • सात साल से नाबालिग लड़की को बना रहा था शिकार
  • हिंदू से धर्म बदलकर ईसाई बन गया था चित्रकार

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर 39 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक मशहूर बुजुर्ग चित्रकार को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बुजुर्ग चित्रकार पर आरोप है कि, वह एक नाबालिग के साथ पिछले सात सालों से रेप कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली 39 पुलिस ने बुजुर्ग चित्रकार मौरिस राइडर को सेक्टर-46 स्थित उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मौरिस राइडर नोएडा के सेक्टर-46 में रहते हैं। मौरिस पर उनके घर पर रहने वाली एक 17 साल की किशोरी ने पिछले सात सालों से रेप करने का आरोप लगाया है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि, पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली-39 रिपोर्ट दर्ज कराई है कि, जब वह 10 वर्ष की थी, तब मौरिस उसके पिता से लालन-पालन की बात कहकर उसे अपने घर ले आया और उसका यौन शोषण करने लगा। जब वह इसका विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। 

हिंदू से ईसाई बन गया था मौरिस

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि, मौरिस राइडर पहले हिंदू था और बाद में उसने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया। करियर को और बेहतर बनाने के लिए मौरिस करीब 22 साल पहले अपनी पत्नी के साथ इलाहाबाद से नोएडा आया था। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि, नोएडा आने के बाद मौरिस की मुलाकात वर्ष 2000 में दिल्ली निवासी एक महिला से फोटो प्रदर्शनी के दौरान हुई। इसके बाद महिला मौरिस के साथ आकर रहने लगी। घर में अन्य महिला के आने के बाद मौरिस की पत्नी नाराज होकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इलाहाबाद वापस लौट गई। महिला देहरादून की रहने वाली है। जिस किशोरी के साथ बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म की बात सामने आई है, वह मौरिस के शिमला स्थित वर्कशाप में काम करने वाले एक व्यक्ति की बेटी है। 

चित्रकार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीसीपी महिला और बाल अपराध वृंदा शुक्ला ने बताया कि, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि, बुजुर्ग ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। अपनी शिकायत में पीडिता ने आरोपी की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मुहैया कराई है। जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद बुजुर्ग चित्रकार को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 323, 506 और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।