लाइव टीवी

Greater Noida Crime: पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ा, धुनाई के बाद किया पुलिस के हवाले

Updated Feb 19, 2022 | 19:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

पत्नी के अनुपस्थिति में पति को प्रेमिका के साथ घर में रहना महंगा पड़ा। मौके पर पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा। मायके वालों ने पिटाई कर किया पुलिस के हवाले। पति द्वारा प्रेमिका से अवैध संबंध के चलते पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप।

Loading ...
पत्नी मायके वालों के साथ पहुंची घर
मुख्य बातें
  • पत्नी ने प्रेमिका के साथ पति को पकड़ा करी जमकर धुनाई
  • आए दिन पत्नी से करता था मार पीट
  • महिला ने पुलिस से की शिकायत

Greater Noida Crime:  दनकौर कस्बा निवासी एक युवक पर प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को सिगरेट से जलाने का आरोप लगा है। बताया जाता है कि पत्नी अपने मायके चली गई तो आरोपी पति प्रेमिका को अपने घर ले आया। इसकी जानकारी शुक्रवार को पत्नी को हुई तो  वह अपने मायके वालों के साथ पति के घर पहुंची जहां उसे प्रेमी के साथ घर में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की जम कर पिटाई हुई तब उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। इस संबंध में पीड़ित महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

मथुरा निवासी अशोक ने बताया कि उसने करीब डेढ़ वर्ष पहले अपनी बहन किरण की शादी दनकौर कस्बा निवासी एक युवक के साथ की थी। शादी के 4 दिन बाद ही आरोपी पति ने दहेज में मिली कार को भी आग के  हलावे कर दिया था. पीड़ित पत्नी के भाई ने बताया कि शादी से पहले उसके किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे, जिसके चलते वह उसकी बहन के साथ आए दिन मारपीट भी करता था।

आए दिन पत्नी को सिगरेट से जलाता था पति

पीड़ित  के मायके वालों का आरोप है कि दहेज की खातिर आरोपी उनकी बेटी को जलती सिगरेट से दाग लगाता है। इसका निशान हाथ और शरीर में देखा जा सकता है। पीड़ित किरण ने बताया कि पती की हरकतों से परेशान हो कर वह करीब 3 दिन पहले अपने मायके चली गई थी। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी अपनी प्रेमिका को घर ले आया और उसके साथ रहने लगा।

पड़ोसियों ने दी जानकारी 

इसकी जानकारी पड़ोसियों द्वारा पत्नी को मिली तो शुक्रवार की शाम उसने मायके वालों के साथ दोनों को घर में दबोच लिया। इस दौरान मायके वालों ने दोनों की धुनाई भी कर दी। बाद में कोतवाली ले आए। पीड़ित किरण का कहना है कि उसके पति के इस महिला से पहले से ही अवैध संबंध हैं। जब वह विरोध करती थी तो आरोपी उसके साथ मारपीट करते हुए सिगरेट से भी उसे जलाता था।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।