लाइव टीवी

Prince Raj: 'सेक्स स्कैंडल' में घिरे प्रिंस राज, चिराग पासवान का दावा-पार्टी की महिला ब्लैकमेल करती थी

Bihar : Chirag Paswan’s cousin Prince Raj name appears in 'sex scandal'
Updated Jun 16, 2021 | 07:52 IST

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के मुखिया चिराग पासवान ने एक पत्र जारी किया है। इस पत्र के मुताबिक समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज एक 'सेक्स स्कैंडल' में घिरते नजर आए हैं। एक महिला ने प्रिंस राज पर आरोप लगाया है।

Loading ...
Bihar : Chirag Paswan’s cousin Prince Raj name appears in 'sex scandal'Bihar : Chirag Paswan’s cousin Prince Raj name appears in 'sex scandal'
तस्वीर साभार:&nbspPTI
सेक्स स्कैंडल' में घिरे समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज।
मुख्य बातें
  • चिराग पासवान ने एक पत्र जारी कर इस कथित 'सेक्स स्कैंडल' का हवाला दिया है
  • पासवान का कहना है कि पार्टी की एक महिला नेता ने प्रिंस राज पर आरोप लगाए
  • चिराग का कहना है कि उन्होंने इस बारे में अपने चाचा पशुपति पारस से बात की थी

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के बागी पांच सांसदों में शामिल प्रिंस राज विवादों में आ गए हैं। समस्तीपुर से सांसद और राम विलास पासवान के भतीजे एक 'सेक्स स्कैंडल' में घिरते दिख रहे हैं। प्रिंस राज के चचेरे भाई एवं एलजेपी के मुखिया चिराग पासवान ने गत 29 मार्च की एक पत्र सार्वजनिक किया है। इस पत्र में पार्टी की एक महिला ने प्रिंस राज पर शादी का झांसा देकर उसका रेप करने का आरोप लगाया है। चिराग पासवान का आरोप है कि प्रिंस राज ने पार्टी की इस महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए जो बाद उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। 

चिराग का दावा-उन्होंने इस बारे में पशुपति पारस को बताया  
चिराग पासवान ने पत्र में कहा है, 'जब यह मामला मेरे जानकारी में आया तो मैंने प्रिंस राज से इसकी शिकायत पुलिस में करने की सलाह दी। मैंने इस बारे में परिवार में सबसे वरिष्ठ पशुपति कुमार पारस से भी बातचीत की लेकिन उन्होंने इस गंभीरता से नहीं लिया।' महिला का आरोप है कि प्रिंस राज ने उसका यौन उत्पीड़न किया। 

दिवंगत राम चंद्र पासवान के बेटे हैं प्रिंस राज
बता दें कि प्रिंस राज दिवंगत राम चंद्र पासवान के बेटे हैं। राम चंद पासवान लोजपा के संस्थापक राम विलास पासवान के भाई हैं। बिहार चुनाव से ठीक पहले राम विलास पासवान का निधन हो गया। राम चंद्र पासवान के बाद प्रिंस राज ने समस्तीपुर से चुनाव लड़ा और वहां से जीत दर्ज की। इस सीट पर चिराग ने प्रिंस के लिए चुनाव प्रचार किया था। 

एलजेपी पर दावे को लेकर पशुपति-चिराग में जारी है जंग 
यह पत्र ऐसे समय सामने आया है जब लोजपा पर दावे को लेकर पशुपति पारस और चिराग के बीच जंग तेज हो गई है। पशुपति पारस के नेतृत्व में पार्टी के छह में से पांच सांसदों ने बागवत कर दी है। मंगलवार को चिराग पासवान ने पांचों सांसदों की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता खत्म कर दी जबकि पारस गुट ने चिराग को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने की घोषणा की। बागी सांसदों में पारस और राज के अलावा, महमूद अली कैसर, वीणा देवी और चंदन सिंह शामिल हैं।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।