लाइव टीवी

पटना में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के फेर में पति ने अपनी ही पत्नी के अश्लील वीडियो इंटरनेट पर किए वायरल, अब मिलेगी सजा

Updated Aug 06, 2022 | 15:12 IST

Patna Crime: राजधानी में पति-पत्नी के संबंध को एक शख्स ने कलंकित कर दिया है। शख्स ने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला के व्हाट्सएप पर जब उसका अश्लील वीडियो आया, तब उसे जानकारी हुई। इसके बाद उसने अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पटना में पति ने पत्नी का वायरल कर दिया अश्लील वीडियो
मुख्य बातें
  • पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनपुरा इलाके की घटना
  • महिला की 2017 में हुई थी शादी, दोनों की है एक बेटी
  • गर्लफ्रेंड के कारण पत्नी से अक्सर मारपीट करता है आरोपी

Patna Police: शादी के पांच साल बाद एक शख्स अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा है। गर्लफ्रेंड के कारण उसके साथ मारपीट करता है। इतना ही नहीं अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ पाटलिपुत्र थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। 

मामला पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैनपुरा मोहल्ले का है। यहां रह रही महिला की शादी 2017 में आरोपी शख्स के साथ हुई थी। महिला ने थाने में दर्ज कराई गई, रिपोर्ट में बताया है कि शादी के बाद उन दोनों को एक बेटी भी हुई। दोनों के मधुर संबंध थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह एक युवती के करीब आ गया है। इस वजह से वह उसके साथ बहुत बुरा बर्ताव कर रहा है।

पति गर्भपात कराने के लिए है कहता

महिला ने बताया कि वह मां बनने वाली है। उसका पति इससे खुश नहीं है। वह उस पर गर्भपात कराने के लिए दबाव बना रहा है। वीडियो वायरल करने से पहले भी उसने गर्भपात कराने के लिए कहा था। जब वह नहीं मानी तो उसके अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। महिला ने बताया कि जब उसके व्हाट्एसएप पर उसका अश्नलील वीडियो आया तब उसे जानकारी हुई वीडियो वायरल किया गया है। इसके बाद उसे अपने पति की हरकतों का पता चला। उसने उससे बात की तो वह उसको ही पीटने लगा। 

पति की गर्लफ्रेंड के पिता ने भेजा है वह वीडियो

महिला का कहना है कि मुझे व्हाट्सएप पर वह वीडियो मेरे पति की गर्लफ्रेंड के पिता ने भेजा है। वह खुद को रिटायर्ड डीएसपी बता रहा है और मुझे फोन करके गर्भपात कराने के लिए कहा रहा है। वह शख्स लगातार फोन और मैसेज के माध्यम से दबाव भी बना रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।