लाइव टीवी

Bihar Crime News: बिहार में पत्नी का सिर काट कर ससुराल पहुंचा पति, छोटी सी बात पर दे डाली ये सजा

Updated Aug 06, 2022 | 20:25 IST

Bihar Crime: आरोपी अपनी पत्नी का कटा सर लेकर ससुराल पहुंचा व एक पुलिया के पास रख दिया। इसके बाद अरोपी मौके से फरार हो गया। इस बीच मॉर्निंग वॉक कर रहे कुछ लोगों ने पुलिया के पास कटा सर देखा। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मां बेटी को मौत के घाट उतार कर ससुराल पहुंचा दामाद
मुख्य बातें
  • आरोपी अपनी पत्नी का कटा सर लेकर गांव गोढाईला स्थित अपने ससुराल जा धमका
  • आरोपी ने पत्नी के कटे सिर के नीचे कुछ लिखा हुआ कागज भी रख दिया
  • मां-बेटी के क्षत-विक्षत शव घर में पड़े मिले

Bihar Crime: बिहार के मधेपुरा में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक निर्दयी पति व बाप ने अपनी पत्नी और बेटी का सर धड़ से जुदा कर हत्या कर दी। घटना श्रीनगर थाना इलाके के गांव पोखरिया की है। आरोपी दरिंदे का इससे भी पेट नहीं भरा तो पत्नी का कटा सर लेकर सदर थाना इलाके के गांव गोढाईला स्थित अपने ससुराल जा धमका। इसके बाद मृतका के मायके से करीब 2 सौ मीटर दूर एक पुलिया पर रखकर नदारद हो गया। आरोपी ने पत्नी के कटे सिर के नीचे एक कुछ लिखा हुआ कागज भी रख दिया।

मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि, मां-बेटी के क्षत-विक्षत शव घर में पड़े मिले। प्रथम दृष्टया घरेलु झगड़े के चलते आरोपी ने दोनों की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि, हत्यारे की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाए गए हैं। इधर, पुलिस घटना को लेकर कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि, मां- बेटी का मर्डर करने के बाद आरोपी ने पत्नी की लाश के साथ सेल्फी ली व अपनी फेसबुक की वॉल पर पोस्ट कर दी। जिसमें वो धड़ व सर के साथ दिखाई दे रहा है। 

मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को दिखा सर

एसपी ने बताया कि, आरोपी अपनी पत्नी का कटा सर लेकर ससुराल पहुंचा व एक पुलिया के पास रख दिया। इसके बाद अरोपी मौके से फरार हो गया। इस बीच मॉर्निंग वॉक कर रहे कुछ लोगों ने पुलिया के पास कटा सर देखा। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने कटा सर अपने कब्जे में लिया व आरोपी के घर पहुंची तो दंग रह गई। वहां पर बेटी का शव भी मिला। पुलिस को मृतका के शव के पास एक खून से सनी पर्ची भी मिली। एसपी ने बताया कि, आरोपी की शिनाख्त जिब्राहिल के तौर पर हुई है। जबकि उसकी पत्नी रुकसाना (30) व बेटी जिया (4) हैं। 

शक में फूंक डाला अपना घर

पुलिस के मुताबिक मृतका के परिजनों ने बताया कि, जिब्राहिल और रुकसाना का निकाह 12 वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हैं। दो बेटे अपने चाचा के यहां पढ़ रहे हैं। वहीं मासूम जिया उनके साथ रहती थी। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद उनके बीच आए दिन छोटे- मोटे झगड़े होते रहते थे। आरोपी किसी अन्य प्रदेश में टेलरिंग का काम करके अपना घर चला रहा था। वह अपने घर भी आया करता था। गत वर्ष घर आने के बाद वह यहीं रहने लग गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि, वह मृतका पर किसी से अवैध संबंध होने का शक करता था। इसी के चलते उसने मां- बेटी का मर्डर किया है। परिजनों ने पुलिस को ये भी बताया कि, मृतका करीब एक पखवाड़े पूर्व मायके आई थी, इसके बाद वह अपने पति की रोज- रोज की प्रताड़ना से तंग आकर ससुराल नहीं जाना चाहती थी। मगर आरोपी ने अपने गांव के लोगों के साथ ससुराल आकर परिजनों को भरोसा दिलाया कि, वह अब रुकसाना को अच्छे से रखेगा। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।