लाइव टीवी

IIT Patna News: आईआईटी पटना में लगेगा स्पेशल सुपर कंप्यूटर, शोध के सभी क्षेत्रों की बदल जाएगी सूरत

Updated Jun 28, 2022 | 20:41 IST

Super computer at IIT Patna: बिहार में शोध की प्रक्रिया को नया आयाम देने के लिए अपडेटेड सुपर कंप्यूटर आईआईटी पटना में लगाने की तैयारी है। इससे शिक्षा, जलवायु परिवर्तन, चिकित्सा के क्षेत्र में बड़े-बड़े शोध किए जा सकेंगे। इसके लिए औपचारिक कागजी कार्रवाई की जा रही है। दो महीने के अंदर सुपर कंप्यूटर लगाने की तैयारी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspफेसबुक
आईआईटी पटना में लगेगा सबसे सुपर कंप्यूटर, शोध के क्षेत्रों में मिलेगा लाभ
मुख्य बातें
  • दो महीने के भीतर अपडेटेड सुपर कंप्यूटर से लैस होगा आईआईटी पटना
  • नेशनल सुपर कंप्यूटिंग मिशन के तहत लगाया जाएगा सुपर कंप्यूटर
  • शिक्षा, चिकित्सा, मौसम पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन, शोध और अध्ययन के क्षेत्र में हो सकेगा बड़े स्तर पर शोध

Patna News: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) पटना अगले दो महीने के अंदर देश के सबसे अपडेटेड सुपर कंप्यूटर से लैस हो जाएगा। इससे शिक्षा, चिकित्सा और मौसम के क्षेत्र में रिसर्च को नए आयाम मिल सकेंगे। आईआईटी पटना में सुपर कंप्यूटर को इंस्टॉल करने की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। पूरे बिहार के लिए यह बड़ी खबर है। किसी भी क्षेत्र में जब गहन शोध होता है तो नई जानकारियां, समस्या के समाधान निकलकर बाहर आते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सीडैक की स्थानीय टीम ने आईआईटी परिसर का निरीक्षण किया है। अब जल्द ही केंद्रीय टीम जगह के चयन और कंप्यूटर को इंस्टॉल करने की प्रक्रिया को आखिरी रूप देने के लिए यहां आने वाली है। बता दें कि, देश के नौ संस्थानों में नेशनल सुपर कंप्यूटिंग मिशन के तहत सुपर कंप्यूटर इंस्टॉल किए जा रहे हैं। साइंस एवं टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने इन 9 संस्थानों में आईआईटी पटना को भी शामिल किया है।

इन क्षेत्रों में किया जा सकेगा व्यापक शोध

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आईआईटी पटना के डायरेक्टर टीएन सिंह ने बताया कि, सुपर कंप्यूटर पलक झपकते ही एक लाख करोड़ से ज्यादा गणनाएं करने में सक्षम है। यह दुनिया का सबसे पावरफुल कंप्यूटर है। इससे शोध की गुणवत्ता, उसकी समयावधि में बड़ा बदलाव किया जा सकेगा। बता दें कि, बिहार में शिक्षा, चिकित्सा, मौसम पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन, शोध और अध्ययन के क्षेत्र में इसका वृहद रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

अपडेटेड सुपर कंप्यूटर की खासियत

आईआईटी पटना के डायरेक्टर टीएन सिंह ने बताया कि, रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र में इससे बड़ा बदलाव देखने के मिलेगा। खगोल, भौतिकी, आणविक विज्ञान जैसे क्षेत्रों में भी इसका इस्तेमाल हो सकेगा। इंजीनियरिंग के साथ-साथ डिजाइनिंग में इसकी प्रमुख भूमिका होगी। एमएसएमई और स्टार्टअप में यह सुपर कंप्यूटर नई जान फूंकने का काम करेगा। राज्य के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों को भी इसका बहुत फायदा होगा। इनकी तकनीकी क्षमता भी बढ़ेगी। बता दें कि, हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु में सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर परम प्रवेग लगाया गया है। इसकी स्पीड इतनी तेज है कि, यह पलक झपकते ही असंख्य गणनाएं करने में सक्षम होता है।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।