लाइव टीवी

पटना हाईकोर्ट की प्रथम महिला न्यायाधीश इन्दु प्रभा सिंह का निधन

उत्कर्ष सिंह | DEPUTY NEWS EDITOR
Updated Jun 24, 2022 | 22:11 IST

पटना हाईकोर्ट की प्रथम महिला न्यायाधीश इन्दु प्रभा सिंह का देहांत हो गया। वह 77 साल की थीं। उनके निधन से कई पूर्व न्यायाधीशों और हाईकोर्ट के वकीलों ने शोक जाहिर किया है।

Loading ...
पटना हाईकोर्ट की प्रथम महिला न्यायाधीश इन्दु प्रभा सिंह का देहांत

पटना हाईकोर्ट के इतिहास में प्रथम महिला जज होने का गौरव हासिल करने वाली पूर्व न्यायाधीश इंदू प्रभा सिंह का देहांत हो गया है। गुरुवार लंबी बीमारी के बाद उन्होंने प्राण त्याग दिए। वह 77 साल की थीं। इंदू प्रभा सिंह के निधन पर कई पूर्व न्यायाधीशों और हाईकोर्ट के वकीलों ने शोक जाहिर किया है।

पटना हाईकोर्ट की प्रथम महिला न्यायाधीश इन्दु प्रभा सिंह का जन्म मुजफ्फरपुर जिले के कमरथु गांव में हुआ था। इनके पिता स्व. महेश्वर सिंह जाने-माने अधिवक्ता ऐवं लोक अभियोजक थे। इन्होंने शिक्षा मुजफ्फरपुर तथा पटना में प्राप्त की। इन्होंने अपनी वकालत 1971 से पटना हाईकोर्ट में शुरू किया था और हाईकोर्ट में बतौर गवर्नमेंट प्लीडर भी काम किया।

सन् 1990 में इन्होंने वह अविभाजित बिहार की पहली महिला न्यायमूर्ति बनी। इन्होंने अपने 17 साल के कार्यकाल में कई अहम फैसले सुनाये। 2007 में वह 62 साल की उम्र में इसी पद से रिटायर हुईं। इनका विवाह शुम्भा ड्योढ़ी निवासी आनंद किशोर सिंह से हुआ था। उनके पति का भी देहांत हो चुका है।

इंदू प्रभा सिंह पिछले दो सप्ताह से कोमा में थी और उन्हें इलाज के लिए पटना के रूबन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।