लाइव टीवी

बिहार के बेगूसराय में सेल्स गर्ल की हुई निर्मम हत्या, सीने पर मारी गोली

Updated Jun 12, 2022 | 20:46 IST

Bihar Sales Girl Murder News: बिहार के बेगूसराय में बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप की सेल्स गर्ल की गोली मारकर हत्या कर डाली। बदमाशों ने उसके घर के पास ही इस वारदात को अंजाम दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
बिहार के बेगूसराय में सेल्स गर्ल की हत्या
मुख्य बातें
  • बेगूसराय में अपराधियों का आतंक
  • ज्लेवरी शॉप की सेल्स गर्ल की हत्या
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Sales Girl Murder: बिहार के बेगूसराय जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक 24 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के  घर से थोड़ा दूर ही बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। अपराध की कोई वजह अभी तक नहीं सामने आई है। गोली लगने के बाद घायल हालत में लड़की को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला बेगूसराय के लोहियानगर ओपी क्षेत्र के आनंदपुर मोहल्ले का है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय नेहा के रूप में हुई है जो शहर के एक ज्वेलरी शोरूम में काम करती थी। वैसे नेहा शादीशुदा थी, लेकिन काफी समय से अपने पति से अलग रहती थी। हादसा शनिवार रात का है, जब नेहा शोरूम से घर लौट रही थी। इस दौरान बदमाशों ने नेहा के सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। वहीं गोली लगते ही नेहा भी जमीन पर गिर पड़ी। साथ ही स्कूटी भी नेहा के ऊपर गिर गई।

परिजन मामले को समझ रहे थे सड़क हादसा

स्थानीय लोगों ने इसे सड़क हादसा मानते हुए घायल नेहा की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। साथ ही डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि लड़की की मौत सड़क हादसे से नहीं बल्कि गोली लगने से हुई है। 

पुलिस ने शुरू की मामले की पड़ताल

सूचना मिलने पर बेगूसराय पुलिस पहुंची और नेहा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक नेहा जैसी काम से मतलब रखने वाली लड़की की हत्या को लेकर पुलिस भी चिंता में पड़ गई है। पुलिस इस मामले में कई तरह के एंगलों के साथ जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।