लाइव टीवी

Airport Executive Lounge:अगस्त से पटना जंक्शन पर मिलेगा एयरपोर्ट जैसा एग्जीक्यूटिव लाउंज, ऐसे कर सकेंगे उपयोग

Updated Jun 13, 2022 | 13:18 IST

Airport Executive Lounge: रेल यात्रियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। अब उन्हें पटना जंक्शन पर एयरपोर्ट वाली सुविधा मिलने वाली है। डेढ़ माह बाद इसकी शुरुआत हो जाएगी। फिलहाल एग्जीक्यूटिव लाउंज का निर्माण कार्य चल रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
पटना जंक्शन पर भी होगा एग्जीक्यूटिव लाउंज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • पटना जंक्शन से पहले कई बड़े स्टेशन पर खोले गए हैं एग्जीक्यूटिव लाउंज
  • दिल्ली, आगरा, जयपुर, सियालदह, अहमदाबाद स्टेशन पर है यह सुविधा
  • पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दो फ्लोर का होगा एग्जीक्यूटिव लाउंज

Airport Executive Lounge: पटना जंक्शन पर यात्रियों को एयरपोर्ट की तरह एग्जीक्यूटिव लाउंज की सुविधा मिलेगी। इसकी शुरुआत अगस्त महीने से हो रही है। यहां से पहले नई दिल्ली, आगरा, जयपुर, सियालदह, अहदाबाद और मदुरै में एग्जीक्यूटिव लाउंज खोले जा चुके हैं। अब पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पूरब साइड में जहां पहले फूड प्लाजा था। वहीं दो फ्लोर का एग्जीक्यूटिव लाउंज बन रहा है।

इसे 22 जून तक ही पूरा करा लिया जाना था, लेकिन अब तक इसका निर्माण कार्य चल ही रहा है। अब इसे पूरा होने में एक महीने का और समय लगेगा। हर हाल में 23 जुलाई तक निर्माण पूरा करा लिया जाना है। इस कंपनी को पहले चरण में 9 साल के लिए एग्जीक्यूटिव लाउंज का टेंडर अवॉर्ड हुआ है।   

एक घंटा के लिए लगेंगे 150 रुपए

कंपनी को पटना जंक्शन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज को 12 साल तक चलाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। बता दें ट्रेन की लंबी यात्रा से उतरने के बाद यात्री कहीं जाने से पहले किसी अच्छी जगह स्नान करके बढ़िया सा खाना खाना चाहते हैं। दूसरे शहर से आया कोई यात्री अपना काम खत्म कर ट्रेन में चढ़ने से पहले बाथ लेना चाहता है। ऐसे यात्रियों के लिए एग्जीक्यूटिव लाउंज में यह सब सुविधा है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अभी एग्जीक्यूटिव लाउंज का कोई किराया तय नहीं किया गया है। लाउंज के उद्घाटन के बाद रेट तय किया जाएगा। अनुमान के मुताबिक एक घंटे के लिए 150 रुपए चार्ज वसूला जा सकता है।

लाउंज में होंगी ये सुविधाएं

एग्जीक्यूटिव लाउंज में चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स, जूस एवं लाइट स्नैक्स से खाना तक मिलेगा। महिलाओं के लिए जरूरी सामान। अखबार, मैगजीन, टीवी और फ्री इंटरनेट सेवा मिलेगी। बच्चों के लिए वीडियो गेम और अन्य फन गेम की सुविधा होगी। जूते चमकाने की भी व्यवस्था रहेगी। कुछ काम करना हो तो बिजनेस सेंटर भी होगा। नहाने के लिए अलग से शुल्क देना पड़ेगा। शुल्क देने पर तौलिया, शैंपू-साबुन मिलेगा। खाने के लिए 250 से 385 रुपए मिलेंगे। हर दिन लाउंज 24 घंटे खुला रहेगा। 24 घंटे खाने की व्यवस्था रहेगी। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।