लाइव टीवी

मुंगेर कांड पर अब चिराग पासवान ने भी साधा निशाना, जनरल डायर की भूमिका में हैं सीएम नीतीश कुमार

Updated Oct 28, 2020 | 12:08 IST

मुंगेर कांड पर तेजस्वी यादव के बाद अब चिराग पासवान ने भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार जनरल डायर बन चुके हैं।

Loading ...
चिराग पासवान, अध्यक्ष, एलजेपी
मुख्य बातें
  • मुंगेर कांड पर अब तेजस्वी के बाद चिराग पासवान ने साधा निशाना
  • चिराग पासवान बोले- जनरल डायर की भूमिका निभा रहे हैं नीतीश कुमार
  • मुंगेर कांड की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

पटना। मुंगेर में दुर्गा विसर्जन के दौरान पुलिसिया कार्रवाई पर विपक्ष नीतीश सरकार की आलोचना कर रहा है। विपक्ष का कहना है कि जब लोग शांति के साथ विसर्जन के लिए जा रहे थे तो गोली चलाने का औचित्य क्या था। आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने तो सिर्फ इतना पूछा कि आखिर जनरल डायर कौन है और किसने उसे बनाया। लेकिन लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीधा नीतीश कुमार पर निशाना साधा। 

जनरल डायल की भूमिका में हैं नीतीश कुमार
मुंगेर में गोलीबारी और लाठीचार्ज की घटना के लिए कौन जिम्मेदार है? मुख्यमंत्री अब जनरल डायर की भूमिका निभा रहे हैं जिन्होंने जलियांवाला हत्याकांड का आदेश दिया था। मुझे यकीन है कि सीएम घटना के लिए जिम्मेदार हैं एक जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुंगेर में निर्दोष लोगों को घरों से बाहर निकाल कर मारापीटा गया उससे पता चलता है कि नीतीश सरकार अपने नागरिकों को अपना नहीं मानती है। क्या पुलिस ने सिर्फ इसलिए गोलीबारी की वो चुनाव व्यवस्थित तरीके से संपन्न नहीं करा सकते हैं। 

ये है जानकारों की राय
अब सवाल यह है कि तेजस्वी के बाद चिराग पासवान ने निशाना क्यों साधा। इस सवाल के जवाब में जानकार दो तर्क देते हैं। पहला यह कि इस समय चुनाव का माहौल है लिहाजा इस तरह के आरोपों का लगना स्वाभाविक है। इसके साथ ही जिस जरह से चिराग पासवान के वीडियो को लेकर जेडीयू हमलावर हुई थी उसके बाद मुंगेर कांड के रूप में चिराग पासवान को मौका मिला और उन्होंने घेरेबंदी की। इसके अलावा चिराग अलग अलग मुद्दों पर नीतीश कुमार पर पहले से ही हमलावर रहे हैं। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।