लाइव टीवी

Patna Atal Path Lane Close: पटना की अहम सड़क की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले वैकल्पिक रास्ता जान लें

Updated Jul 03, 2022 | 15:21 IST

Patna Diversion: राजधानी की नई लाइफलाइन की एक लेन बंद कर दी गई है। बारिश के बाद फुटपाथ धंसने के बाद इस पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इस कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
जेपी गंगा से अटल पथ तक की एक लेन बंद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • गंगा पथ के किनारे मिट्टी धंसने से अटल पथ-आर ब्लॉक की एक लेन की गई बंद
  • जेपी सेतु के पूरब रोटरी के चारों ओर शुरू हुआ मरम्मत कार्य
  • एक लेन बंद होने से शनिवार की शाम गांधी मैदान और पीएमसीएच जाने वाले रास्ते पर लगा भीषण जाम

Patna Atal Path Lane Close: पटना शहर की नई लाइफलाइन जेपी गंगा पथ और अटल पथ बन गई है। इन दोनों के आपस में जुड़ने से ट्रैफिक दबाव को शहर के अंदर काफी कम कर दिया है, लेकिन मानसून की पहली बारिश में ही जेपी गंगा पथ के किनारे मिट्टी धंस गई। इस कारण विभाग ने इसकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। 

जेपी गंगा पथ से लेकर अटल पथ होते हुए आर ब्लॉक तक की एक लेन सड़क बंद कर दी गई है। जेपी सेतु के पूरब रोटरी के चारों ओर मरम्मत कार्य के दौरान ही पॅड ऑन व्हील का बाजार भी सज गया है। शनिवार की शाम गांधी मैदान और पीएमसीएच जाने वाले जेपी गंगा पथ पर जाम में फंस गए। 

लेन वाहन पड़ाव और पाथ-वे बन गया फूड का बाजार

दरअसल, गंगा पथ के निर्माण के दौरान नाला नहीं बनाया गया। इस वजह से पानी के जमाव से सड़क धंस गई। अब विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत करवाई जा रही है। इस कार्य के लिए शनिवार को बिना किसी पूर्व सूचना के अटल पथ की ओर जाने वाली लेन को बंद किया गया। इस कारण गांधी मैदान जाने वाले वाहन अटल पथ की विपरीत लेन में घुस गए। वहीं, गोलंबर से गांधी मैदान की ओर वाली लेन वाहनों का पड़ाव और पाथ-वे स्ट्रीट फूड का बाजार बन गया। 

जेपी गंगा पथ जाने के लिए यहां-यहां से हैं संपर्क पथ

जेपी गंगा पथ जाने के लिए शहर के अलग-अलग जगहों में संपर्क पथ बनाए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से अटल पथ, दीघा और एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट है। यहां फूड ऑन व्हील पहुंच रहा है। मेन लेन पर गाड़ी लगाकार लोग स्ट्रीट फूड खा रहे हैं। 

एम्स-दीघा एलिवेटेड रोड एवं दानापुर-गांधी मैदान मुख्य सड़क का सहारा

जेपी गंगा पथ से अटल पथ होते हुए आर ब्लॉक तक की एक लेन कब तक बंद रहेगी यह जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में लोगों के पास दो वैकल्पिक रास्ते हैं। एक एम्स-दीघा एलिवेटेड रोड के सहारे बेली रोड और वहां से पटना जंक्शन या सगुना मोड़ रूट पर जा सकता है। दूसरा दानापुर- गांधी मैदान मुख्य सड़क है, जिसके माध्यम से लोग गांधी मैदान या पीएमसीएच आना-जाना कर सकते हैं।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।