लाइव टीवी

Road Rage in Patna: पटना में रोडरेज में बाइकर्स ने रिटायर्ड डीएसपी को इतना पीटा की हो गए बेहोश, फिर..

Updated Sep 20, 2022 | 16:31 IST

Retired DSP Beaten up in Patna: राजधानी में रिटायर्ड डीएसपी के साथ रेडरोज की घटना हुई है। बाइकर्स ने उन्हें तब तक पीटा, जब तक वे बेहोश नहीं हो गए। इतना ही नहीं रिटायर्ड डीएसपी को बुरी तरह पीटने वाले सभी बाइकर्स थाने से तुरंत छूट भी गए। घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र की है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
पटना में बीच सड़क पर रिटायर्ड डीएसपी को दो लड़कों ने पीटा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • राजीव नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर नाले की समानांतर सड़क की घटना
  • लोगों के पानी छिड़कने पर रिटायर्ड डीएसपी को आया होश
  • स्थानीय लोगों की मदद से पूर्व पुलिस अधिकारी ने दोनों आरोपियों को पकड़ा

Patna News: शहर के राजीव नगर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड डीएसपी के साथ दो बाइकर्स ने बुरी तरह मारपीट की है। मामला रोडरेज से जुड़ा है। जयप्रकाश नगर नाले की समानांतर सड़क पर लहरिया कट बाइकर्स ने रिटायर्ड डीएसपी नरेश प्रसाद शर्मा को तब तक लाठी-डंडों से पीटा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गए। मारपीट होता देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। फिर लोगों के पानी छिड़कने पर रिटायर्ड डीएसपी को होश आया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से मारपीट करने वाले दोनों लड़कों को पकड़ लिया और राजीव नगर थाने ले गए।

रिटायर्ड डीएसपी का आरोप लगाया है कि, थाने का मुंशी उन पर मामले में सुलह कराने के लिए दबाव बनाता रहा। जब वह राजवंशी नगर अस्पताल इलाज कराने के लिए पहुंचे तो इसी बीच दोनों लड़कों को थाने से छोड़ दिया गया। इसके बाद विधि व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार के हस्तेक्षप के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने रिटायर्ड डीएसपी नरेश प्रसाद शर्मा को प्राथमिकी की एक कॉपी भी दी। वैसे उसमें कई धाराओं का जिक्र नहीं होने का भी पूर्व पुलिस अधिकारी नरेश प्रसाद शर्मा ने आरोप लगाया है। 

जांच होने के बाद जोड़ी जाएंगी अन्य धाराएं

इधर, पुलिस अधिकारी का कहना है कि, आरोपियों के खिलाफ जांच के बाद अन्य धाराएं जोड़ दी जाएंगी। बता दें नरेश प्रसाद शर्मा ढाई साल तक सचिवालय थाने के अध्यक्ष रह चुके हैं। इन्होंने बताया कि वह कार से जयप्रकाश नगर नाले के समानांतर रोड से आशियाना फेज एक स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो-तीन लहरिया कट बाइकर्स उनकी कार के आगे से गुजरे, लेकिन बाइक उनकी कार से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक गिर गए। इस पर उन्होंने कार रोकी और युवकों को ठीक से बाइक चलाने की सलाह देने लगे। इसके बाद दोनों लड़कों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।