लाइव टीवी

Patna News: पटना में दो पत्नियों के चक्कर में जेल पहुंचा शख्स, पुलिस लेकर पहुंची पहली बीवी तो मच गया हंगामा

Updated Sep 05, 2022 | 13:44 IST

Patna Police: दूसरी पत्नी के यहां शराब पीना एक शख्स को महंगा पड़ गया। पहली पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी और फिर वह हवालात पहुंच गया। मामला पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शराबी का चालान कर दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
दो पत्नियों के चक्कर में पहुंच गया है शख्स जेल
मुख्य बातें
  • शहर के राजेंद्र नगर रोड नंबर 11 से किया गया है गिरफ्तार
  • गिरफ्तार जयकांत डॉक्टर का कार चालक है
  • ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद किया गया गिरफ्तार

Patna News : राजधानी में एक पत्नी ने अपने शराबी पति को गिरफ्तार करा दिया है। कदमकुआं थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजेंद्र नगर रोड नंबर 11 से शराबी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार जयकांत एक डॉक्टर का कार चालक है। इसने दो शादियां की हैं। वह दूसरी पत्नी के घर पर शराब पी रहा था। इसकी जानकारी होने पर पहली पत्नी वहां पहुंच गई। इस दौरान दोनों में काफी नोकझोंक हुई।  पहली पत्नी ने पुलिस को कॉल करके पति द्वारा शराब पीए जाने की सूचना दे दी। 

शराब पीने की सूचना मिलने के बाद कदमकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और शराबी को गिरफ्तार कर लिया। थाना लाने के बाद ब्रेथ एनालाइजर से शराबी की जांच की गई। इसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

पहली पत्नी से करने लगा था मारपीट

दूसरी पत्नी के यहां पति को देखकर पहली पत्नी आक्रोशित हो गई थी। उसने पति के साथ नोकझोंक शुरू कर दी थी। इस पर जयकांत गुस्सा हो गया और वह पहली पत्नी को पीटने लगा। इस दौरान पहली पत्नी और दूसरी पत्नी में भी काफी विवाद हुआ।  जयकांत की पहली पत्नी ने कदमकुआं पुलिस को कॉल करके जयकांत द्वारा शराब पीने की जानकारी दे दी गई। 

बिहार में लागू है पूर्ण शराबबंदी

बता दें बिहार में 2016 से ही पूर्ण शराबबंदी लागू है। यहां शराब पीना या बेचना कानून जुर्म है। फिर भी राजधानी में ही शराब पीने के मामलों में गिरावट नहीं आ रही है। इससे शराबबंदी को लागू कराने की पुलिस-प्रशासन की प्रतिबद्धता पर सवाल खड़ा हो रहा है। जबकि खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह कह चुके हैं जब पटना में शराबबंदी पूरी सख्ती से लागू होगी तो उसका पूरे प्रदेश में सकारात्मक संदेश जाएगा, लेकिन शहर के पॉश इलाके राजेंद्र नगर में जयकांत द्वारा घर में शराब पीने का मामला प्रकाश में आने के बाद स्पष्ट होता है कि राजधानी में कितनी आसानी से शराब मिल रही है।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।