लाइव टीवी

Patna Weather News: शनिवार और रविवार को पटना के मौसम में बदलाव की संभावनाएं, मिल सकती है गर्मी से राहत

Updated Apr 30, 2022 | 17:29 IST

Patna Weather News: पटनावासियों को अब भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पटना के मौसम में बदलाव होने की संभावनाएं है। इस दोरान तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
उत्तरी बिहार में मध्यम बारिश होने के आसार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • उत्तरी बिहार के कुछ हिस्से में शुक्रवार की रात हुई बारिश
  • आज उत्तरी बिहार में मध्यम बारिश होने के आसार
  • इस दौरान तेज गति से चलेगी पुरवैया हवा

Patna Weather News: राजधानी पटना के लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। फिलहाल पटना समेत कई जिलों में पुरवैया और पछुआ हवा बह रही है। दक्षिण-पश्चिमी बिहार में अगले 48 घंटे तक तीन से चार जिले में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इसका कारण पछुआ हवा का प्रभावी होना बताया जा रहा है। जबकि उत्तरी-पूर्वी और मध्य बिहार में चल रही पूर्वी हवा से बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंकाएं है। शुक्रवार रात उत्तरी बिहार के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को उत्तरी बिहार में मध्यम बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी बारिश होने की संभावना है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक मई को सबसे ज्यादा मौसम खराब होने की आशंका है। इस दिन दक्षिणी-पश्चिमी बिहार में लू चलने की आशंका जताई गई है। शेष बिहार में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली की आशंकाएं जताई गई है। ट्रफ लाइन के गुजरने से बिहार के मौसम में बदलाव होंगे।  

पटना का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास

शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पुरवैया के प्रभाव से लू का प्रभाव कम हुआ है। हालांकि उमस बनी हुई है। शुक्रवार को सूबे में औरंगाबाद सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गया का तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। डेहरी का तापमान 43.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। बक्सर का पारा 42.4 डिग्री रहा।  

गर्मियों में डिहाईड्रेशन के लक्षण

गर्मियों में डिहाईड्रेशन के चलते गले का सुखना, सुस्ती आना, सिरदर्द रहना, मांसपेशियों में ऐंठन होना, त्वचा शुष्क होना, कम पेशाब लगना आदि लक्षण दिख सकते हैं। इससे बचाव के लिए खूब पानी पिएं और ताजे मौसमी फल खाएं। 

लू लगने के लक्षण

बुखार आना, सर्दी रहना, खांसी आना, गले में खराश होना, आंखों में जलन होना, पेट में दर्द होना ये सभी लू लगने के लक्षण हैं। इसके निदान के लिए खुद को स्वच्छ रखें। अधिक धूप में जाने से बचें। ठंडे पानी और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें। संतुलित भोजन ही खाएं। हर दिन व्यायाम करें। सूती और ढीले कपड़े पहनें। 
 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।