लाइव टीवी

Patna Crime News: पटना में एक साथ दो लड़कों को डेट कर रही थी लड़की, एक ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, जानें मामला

Updated Aug 17, 2022 | 18:21 IST

Patna Police: राजधानी में एक किशोरी को सरेआम गोली मार दी गई है। बाइक सवार युवकों ने बेउर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिपारा इलाके में उसे गोली मारी है। घायल किशोरी निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पटना में कोचिंग से घर जा रही किशोरी को मारी गोली
मुख्य बातें
  • सिपारा रेलवे क्रॉसिंग के पास इंद्रपुरी इलाके में मारी गोली
  • निजी अस्पताल में किशोरी का चल रहा इलाज, स्थिति नाजुक
  • घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस

Patna Crime News: एक साथ दो लड़कों को डेट करना एक किशोरी को महंगा पड़ गया। उन दोनों में से एक युवक ने उसे गोली मार दी है। घायल किशोरी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक है। आज सुबह बाइक सवार युवकों ने उसे बेउर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिपारा रेलवे क्रॉसिंग के पास इंद्रपुरी इलाके में सरेआम गोली मार दी। 

अति व्यस्ततम इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस उक्त स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। 

9वीं क्लास में पढ़ती है किशोरी

पुलिस ने बताया कि घायल किशोरी की पहचान सिपारा रेलवे क्रॉसिंग के सब्जी बेचने वाले सेठ साह की बेटी काजल कुमारी के रूप में हुई है। वह नौवीं क्लास में पढ़ती है। कोचिंग से घर जाने के दौरान युवकों ने उसे पीछे से गोली मारी है। किशोरी की पीठ में गोली लगी। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। 

परिवार वालों से पूछताछ कर रही पुलिस

बेउर थाना अध्यक्ष अतुलेश कुमार सिंह का कहना है कि छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। मोबाइल का सीडीआर निकाला जा रहा है, जिससे यह पता चल सके की वह किस-किस से बात करती थी। इसके अतिरिक्त छात्रा के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। इधर, घटना से क्षेत्र के फुटकर विक्रेताओं में आक्रोश है। यह लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक छात्रा को सरेआम गोली मार दी गई, जिससे पता चलता है कि लड़कियां यहां सुरक्षित नहीं हैं। सभी ने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।