लाइव टीवी

Patna Road Accident : बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई पत्नी की मौत

Updated Apr 04, 2022 | 21:15 IST

Patna Road Accident : राजधानी में बेलगाम ट्रक ने एक महिला की जान ले ली। जबकि उसका पति गंभीर है। घटना पटना सिटी क्षेत्र की है। रविवार शाम भी दुर्घटना में युवक की जान गई थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
प्रतीकात्मक फोटो
मुख्य बातें
  • तेज रफ्तार वाहन ने दंपति को कुचला
  • महिला ने मौके पर तोड़ा दम
  • पति का अस्पताल में चल रहा इलाज

Patna Road Accident : पटना सिटी इलाके में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपत्ति को रौंद डाला। इस हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में उसके पति की हालत नाजुक बनी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

दरअसल, पटना सिटी अनुमंडल के फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-30 पर यह दुर्घटना हुई है। मोकामा के शंकर टोला के रहने वाले 48 वर्षीय पंकज कुमार सिंह अपनी पत्नी 45 वर्षीय सविता देवी के साथ स्कूटी से फुलवारी शरीफ से मौकामा वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में दुर्घटना के शिकार हो गए। 

ट्रक ने स्कूटी में पीछे से मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, भिखुआ मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टक्कर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे उनकी पत्नी काफी दूर जा गिरी और पंकज स्कूटी के साथ घसीटते गए। घायल पंकज के बयान पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

आए दिन होती है दुर्घटना, नहीं पकड़े जाते आरोपी चालक
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों पुलिस पर नाराजगी जताई। लोगों ने पुलिस को कहा कि, आए दिन दुर्घटना हो रही है, लेकिन एनएच पर घनी आबादी वाले इलाके में ब्रेकर नहीं बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालकों को पुलिस नहीं पकड़ती है। अब दर्जनों दुर्घटनाएं हुईं हैं, लेकिन एक भी आरोपी वाहन चालक नहीं पकड़ा गया है। 

बीती शाम इसी एनएच पर युवक की हुई थी मौत
रविवार देर शाम एनएच-30 पर ही कैदी वाहन ने स्कूटी सवार युवक को रौंद डाला था। इस हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जिसके बाद जमकर उपद्रव हुआ था। मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई थी। वहीं, हादसे में घायल उसके भाई सुनील कुमार का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने एनएच-30 को जाम कर दिया था। काफी देर तक जाम नहीं हटाने पर पुलिस ने हवाई फायरिंग की थी, जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया। 
 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।