लाइव टीवी

बिहार में महिला एवं पुरूष जवान ने की आत्महत्या

Updated Sep 01, 2020 | 13:26 IST

पटना शहर स्थित बिहार सैन्य पुलिस बल :बीएमपी: एक में पदस्थापित एक महिला एवं एक पुरूष जवान ने स्वयं को सर्विस हथियार से गोली मारकर मंगलवार को आत्महत्या कर ली।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
प्रतीकात्मक तस्वीर

पटना : पटना शहर स्थित बिहार सैन्य पुलिस बल :बीएमपी: एक में पदस्थापित एक महिला एवं एक पुरूष जवान ने स्वयं को सर्विस हथियार से गोली मारकर मंगलवार को आत्महत्या कर ली। बीएमपी एक के कमांडेंट विवेक कुमार ने बताया कि मृतक जवानों का नाम अमर :36: और वर्षा :28: है।
उन्होंने बताया कि बीएमपी एक परिसर स्थित आर्मरी में दोनों ने सर्विस हथियार से स्वयं को गोली मार ली थी।

पुरुष और महिला आरक्षी ने खुद को किन कारणों से गोली मारी है, इस बारे में तत्काल पता नहीं चल सका है। विवेक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बीएमपी कैंपस में चली गोली से दो कांस्टेबलों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अमर सुब्बा (36) और वर्षा (26) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि कुल पांच गोली घटनास्थल से बरामद की गई है। गोली मृतक अमर सुब्बा के हथियार से चली है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को एक ही कमरे से बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एफ एसएल की टीम को बुलाया गया है।

इधर, पुलिस प्रथम दृष्ट्या अमर के महिला कांस्टेबल को गोली मारकर खुद आत्महत्या करने का मामला बताते हुए जांच प्रारंभ कर दी है। हालांकि इसके कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।