लाइव टीवी

Bihar floods: बारिश के कहर से जीवन अस्त- व्यस्त, तस्वीर देख हो जाएंगे हैरान ! [Photos]

Updated Sep 30, 2019 | 15:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Flood situation: बिहार में बीते एक हफ्ते से हो रही भीषण बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश के कारण लोगों को भयंकर मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की तरफ से राहत कार्य जारी है।

Loading ...
1/ 11
तस्वीर साभार: Twitter

बिहार में एक सप्ताह से आफत की बारिश हो रही है। बारिश के कारण भयंकर बाढ़ की स्थिति आ गई है। आफत की बारिश के कारण लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, केंद्र सरकार और राज्य की तरफ से राहत कार्य जारी है। बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है और लोगों को रेसक्यू करके सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। पटना के राजेंद्र नगर में पानी लोगों के घरों में घुस गया और तस्वीर में देख सकते हैं कि नौबत इतनी बुरी हो गई है कि बारिश के पानी के कारण घर भी बहुत हद तक डूब गए हैं।

2/ 11
तस्वीर साभार: PTI

ये तस्वीर पटना के आर्य कुमार की सड़क है जिसमें देख सकते हैं कि लोगों को कितनी भयंकर मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण गाड़ियां भी बहुत हद तक डूब गई हैं।

3/ 11
तस्वीर साभार: PTI

पूरे राज्य में राहत कार्य जारी हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF)  की टीम लगातार बचाव कार्य में जुटे हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहें हैं।

5/ 11
तस्वीर साभार: PTI

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम लगातार रेसक्यू ऑपरेशन में जुटे हैं और बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने में लगे हैं।

6/ 11
तस्वीर साभार: Twitter

पूरे राज्य में हो रही बारिश के कारण हाहाकार मचा है। लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। बिहार के कई शहर पानी- पानी हो गए हैं। 

7/ 11
तस्वीर साभार: Twitter

बारिश का पानी घरों,दुकानो,स्कूलों, कोचिंग इंस्ट्रीट्यूट, हॉस्पिटल में घुस गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सरकार पूरी तरह से इन स्थितियों पर नजर बनाए हुए है और लगातार राहत कार्य के लिए प्रय़ास कर रही है।

8/ 11
तस्वीर साभार: Twitter

तस्वीर में देख सकते हैं कि किस तरह बारिश का पानी एक शो रूम में घुस गया है।

9/ 11
तस्वीर साभार: Twitter

बिहार में आई बारिश के कारण मरीजों का भी हाल- बेहाल हो गया है। बारिश का पानी हॉस्पिटल में घुस गया और मरीजों को भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

10/ 11
तस्वीर साभार: Twitter

भयंकर बाढ़ के कारण बिहार के कई राज्य बुरी तरह से प्रभावित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक करीब 29 लोगों की मौत बिहार में बाढ़ के कारण हो चुकी है। वहीं, मौसम विभाग ने बारिश के मद्देनजर बिहार के 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

11/ 11
तस्वीर साभार: Twitter

बिहार सरकार लगातार लोगों की मदद करने में जुटी है। सरकार लोगों को प्रभावित लोगों को खाने का सामान भी उपलब्ध करा रही है। वहीं, बाढ़ के मद्देनजर राज्य में स्कूल- कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। तस्वीर में देख सकते है कि पटना के कंकरबाग इलाके में जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टरों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

Chandrayaan 3

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।