लाइव टीवी

Prayagraj Flight: प्रयागराज एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए 28 मार्च से दो और फ्लाइट की सुविधा शुरू

Updated Mar 19, 2022 | 13:52 IST

Flight Delhi to Pragraj: प्रयागराज से नई दिल्ली तक का हवाई सफर अब और आसान हो जाएगा। प्रयागराज से दोपहर में दो और फ्लाइट शुरू हो रही है। यह सुविधा 28 मार्च से एलाइंस एयर और इंडिगो दे रही है। एलाइंस एयर अभी सप्ताह में 3 दिन यह सुविधा देगी।

Loading ...
प्रयागराज से दिल्ली के लिए दो और उड़ानों की सुविधा
मुख्य बातें
  • प्रयागराज से नई दिल्ली के बीच अब दोपहर में दो और फ्लाइट
  • प्रयागराज से नई दिल्ली तक का हवाई सफर अब और होगा आसान
  • 28 मार्च से एयर लाइंस और इंडिगो की उड़ान

Prayagraj Flight: प्रयागराज से नई दिल्ली तक का हवाई सफर अब और आसान हो गया है। प्रयागराज से दोपहर में दो और फ्लाइट शुरू हो रही है। यह सुविधा 28 मार्च से एलाइंस एयर और इंडिगो दे रही है। एलाइंस एयर अभी सप्ताह में 3 दिन यह सुविधा देगी। हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को प्रयागराज से यह फ्लाइट जाएगी। फ्लाइट का समय दोपहर 12:05 बजे व अन्य दिनों में शाम को 4:05 बजे रखा गया हे। प्रयागराज से दिल्ली के अलावा और भी बड़े शहरों की फ्लाइट चलती हैं।  जैसे बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, गोरखपुर, रायपुर, देहरादून, भोपाल, भुवनेश्वर, नई दिल्ली और विलासपुर।

1 घंटा 35 मिनट में दिल्ली पहुंचेगी 

फ्लाइट 12:05 पर प्रयागराज एयरपोर्ट से फ्लाइट 12 बजकर 05 मिनट पर उड़ान भरकर 1 घंटा 35 मिनट में दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली पहुंचने का समय 1 बजकर 40 मिनट रखा गया है। प्रयागराज एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक इंडिगो भी 27 मार्च से अपराहन 12:40 पर प्रयागराज से दिल्ली के लिए उड़ान की सुविधा देगी। यह फ्लाइट 2 बजकर 05 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी। इंडिगो के दिल्ली पहुंचने का समय 1 घंटा 25 मिनट होगा। 

अभी ये है सुविधा 

वर्तमान में प्रयागराज से नई दिल्ली के बीच रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को एलाइंस एयर फ्लाइट की सुविधा दे रहा है। फ्लाइट का समय 4 बजकर 05 मिनट पर शाम को रखा गया है और यह 01 घंटा 45 मिनट में दिल्ली पहुंचती है। इंडिगो की फ्लाइट का समय 4 बजकर 30 मिनट रखा गया है। यह 05 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचती है। 

प्रयागराज से अभी 12 शहरों के लिए फ्लाइट सुविधा 

प्रयागराज शहर से वर्तमान में दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, गोरखपुर, रायपुर, देहरादून, भोपाल, भुवनेश्वर, नई दिल्ली व विलासपुर के लिए फ्लाइट की सुविधा मिलती है। वर्तमान में इंडिगो व एलाइंस एयर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आगे प्रयागराज एयरपोर्ट से और भी बड़े शहरों की फ्लाइट चलने की उम्मीद है। 

Prayagraj News in Hindi (प्रयागराज समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।