लाइव टीवी

Pune Crime News: दहेज की मांग से परेशान पुणे की आईटी प्रोफेशनल महिला ने उठाया यह दर्दनाक कदम, जानें मामला

Updated Jul 28, 2022 | 13:53 IST

Pune Crime News: विमान नगर इलाके में 32 साल की एक महिला की कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई है। मृतक महिला नामी आईटी कंपनी में काम करती थी और बीते कई सालों से दहेज को लेकर पति और ससुराल वालों से परेशान थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पुणे की इस आईटी प्रोफेशनल महिला की दास्तान सुन कांप जाएगी आपकी रूह
मुख्य बातें
  • 32 साल की एक महिला की कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई है
  • कई सालों से दहेज को लेकर पति और ससुराल वालों से परेशान थी महिला
  • महिला के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज करवाया मामला

Pune Crime News: पुणे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। विमान नगर इलाके में 32 साल की एक महिला की कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई है। मृतक महिला नामी आईटी कंपनी में काम करती थी और बीते कई सालों से दहेज को लेकर पति और ससुराल वालों से परेशान थी। पुणे पुलिस ने अंजलि कमलकांत चौधरी (32) के रूप में मृतक महिला की पहचानी करवाई है। 

पुलिस के मुताबिक महिला 22 जुलाई को अपने घर में मृत पाई गई थी। इसके बाद महिला के पिता ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित पिता ने अपनी शिकायत में महिला के पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए शादी के बाद से उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। 

पति अक्सर मृतक को पीटता था

पुलिस ने कहा कि महिला पुणे में एक आईटी कंपनी में काम करती थी और उसका पति कमलकांत चौधरी (33) बेरोजगार था। महिला के पिता की शिकायत के बाद पुणे शहर के विमान नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, महिला को उसके पति और ससुराल वाले दिसंबर 2014 से जुलाई 2022 तक मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पति अक्सर मृतक को पीटता था और उसे आत्महत्या करने के लिए कहता था ताकि वह किसी और से शादी कर सकते हैं। 

आरोपी पति गिरफ्तार

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी उसे यह कहकर परेशान करता था कि उसके माता-पिता ने उसे दहेज नहीं दिया और नस्लीय टिप्पणी भी करता था। इन सब बातों से परेशान होकर पीड़िता ने विमान नगर स्थित अपने घर में पंखे से लटक कर जान दे दी। मामले में पुलिस ने कहा है कि हमने महिला के पिता की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है और मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में विमंतल पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 498 (ए), 306 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।