लाइव टीवी

Pune Crime: लव ट्रायएंगल में जेलर के बेटे की चाकू से गोद कर हत्या, दो गिरफ्तार, तीन आरोपी अब भी फरार

Updated May 25, 2022 | 21:25 IST

Pune Crime: पुणे के हडपसर में एक जेलर के बेटे की चाकू से गोद कर हत्‍या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक महिला व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले का मुख्‍य आरोपी महिला का पति व दो अन्‍य लोग अभी भी फरार हैं। अभी तक की पुलिस जांच में घटना का कारण लव ट्रायएंगल निकल कर सामने आया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
चाकू से गोद कर जेलर के बेटे की हत्‍या
मुख्य बातें
  • जेलर के बेटे की चाकू से गोद कर हत्‍या
  • हत्‍या के आरोप में एक महिला और उसका भाई गिरफ्तार
  • हत्‍या का मुख्‍य आरोपी सहित तीन अभी भी फरार

Pune Crime: पुणे के हडपसर में स्टेट जेल के एक पुलिस अधिकारी के 21 वर्षीय बेटे की चाकू से गोद कर बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक 21 वर्षीय महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस हत्‍या का मुख्‍य आरोपी और गिरफ्तार महिला का पति व दो अन्‍य आरोपी अभी भी फरार है। इस हत्‍याकांड में लव ट्रायएंगल का मामला निकल कर सामने आया है।

पुणे पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक युवक का नाम गिरीधर उर्फ उत्रेश्वर गायकवाड (21) है। मृतक के पिता सेंट्रल जेल के जेलर है। पुलिस ने हडपसर पुलिस स्टेशन में गिरीधर के भाई निखिल कुमार की शिकायत पर हत्‍या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। एक पुलिस अधिकारी के बेटे की हत्‍या से जुड़ा मामला होने के कारण उच्‍च अधिकाारी खुद इस पूरी मामले पर नजर रख रहे हैं।

आरोपी की पत्नी से लव ट्रायएंगल

पुणे पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, मृतक गिरीधर जिस कॉलेज में पढ़ता था। उसी कॉलेज में मुख्‍य आरोपी की पत्‍नी गिरफ्तार विवाहित महिला भी पढ़ती थी। उसके पति को शक था कि, उसकी पत्नी गिरीधर से बात करती है। इस बात को लेकर कई बार दोनों पति और पत्‍नी में लड़ाई भी हो चुकी थी। गिरफ्तार पत्‍नी ने बताया कि, मुख्‍य आरोपी ने मृतक से बात करने को मना किया था। जिसके बाद मैनें बात करनी बंद कर दी। इसके बावजूद आरोपी के मन में गुस्सा था। रात को महिला के पति ने शराब पी और उसने कहा कि, वह गिरीधर को फोन कर यहां बुलाए। इसके बाद गिरीधर को हडपसर के ग्लायडिंग सेंटर मैदान में बुलाया गया। यहां पर बातचीत के दौरान महिला के पति और गिरीधर में विवाद हो गया। जिसके बाद पहले से ही तैयारी करके आया मुख्‍य आरोपी ने गिरीधर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के कई वार होने के कारण गिरीधर की मौके पर ही मौत हो गई।